एक्सप्लोरर

बीजेपी में शामिल हुए संजय सेठ और सुरेंद्र नागर, हाल ही में सपा से दिया था इस्तीफा

बीजेपी मुख्यालय में सुरेंद्र सिंह नागर और संजय सेठ ने पार्टी की सदस्यता ले ली है. दोनों ही समाजवादी पार्टी में थे और दोनों ने ही राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था.

नई दिल्ली: बीजेपी मुख्यालय में सुरेंद्र सिंह नागर और संजय सेठ ने पार्टी की सदस्यता ले ली है. दोनों ही समाजवादी पार्टी में थे और दोनों ने ही राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था. इन लोगों को भूपेंद्र यादव ने पार्टी में शामिल कराया.

संजय सेठ यूपी के बड़े बिल्डर हैं. वे शालीमार कंपनी के चेयरमैन भी हैं. इटावा के सिविल लाइंस इलाक़े की मुलायम सिंह की जो कोठी है उसे संजय ने ही बनवाया था. अखिलेश यादव जब मायावती से मिलने गए थे, तब सिर्फ़ संजय सेठ ही उनके साथ थे.

अखिलेश लखनऊ में 4 विक्रमादित्य मार्ग वाले बंगले में रहते हैं. इसका डिज़ाइन और इंटीरियर भी संजय सेठ ने ही बनवाया. कहते हैं मुलायम और अखिलेश के बेहतर हो रहे रिश्तों की वजह भी सेठ ही हैं. यही नहीं मायावती और अखिलेश को क़रीब लाने में भी सेठ का बड़ा रोल रहा है.

संजय सेठ मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बेहद खासमखास रहे हैं और ऐसे में उनका बीजेपी में शामिल होना कई लोगों को चौंका सकता है.

सुरेंद्र नागर भी बड़े उद्योगपति हैं. उनका दूध का बिजनेस है. वे बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लोकसभा सांसद बने थे. 2009 में उन्होंने गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से उन्होंने चुनाव जीता था. इसके बाद वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया.

सुरेंद्र नागर को वेस्ट यूपी में बड़ा गुर्जर नेता माना जाता है. वे मायावती और अखिलेश यादव के खास रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बाद सुरेंद्र नागर अब बीजेपी का हिस्सा बन गए हैं. हालांकि इस बात की काफी चर्चाएं उसी वक्त से थीं जब उन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
'चिंता मत करिए, सरकार हर...', जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी
'चिंता मत करिए, सरकार हर...', जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी
राम मंदिर आंदोलन से शिक्षा तक, CM योगी ने याद किया महंतद्वय का योगदान
राम मंदिर आंदोलन से शिक्षा तक, CM योगी ने याद किया महंतद्वय का योगदान
मुंबई यूथ कांग्रेस का हंगामा, चुनाव आयोग बोर्ड पर कालिख पोतने की कोशिश
मुंबई यूथ कांग्रेस का हंगामा, चुनाव आयोग बोर्ड पर कालिख पोतने की कोशिश

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget