एक्सप्लोरर

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने युवती को लगाई आग, पुलिस पर मामला हल्का करने का आरोप

उत्तर प्रदेश के संभल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने एक युवती पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी.

संभल: योगी आदित्यनाथ सूबे में महिला सुरक्षा के लाख दावे कर लें लेकिन यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध रूकता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के संभल का है जहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने एक युवती पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी. इससे युवती बुरी तरह जल गयी है. पीड़ित युवती ने बताया कि मनचला उसके घर में घुसा और ज़बरदस्ती उसे अपने साथ भगा कर ले जाना चाहता था. जब उसने विरोध किया तो उस पर कैरोसीन तेल डाल कर आग लगा कर भाग गया.

ये घटना थाना बनियाठेर इलाके के गांव सराय सिकंदर की है. पीड़ित युवती की हालत गंभीर है और वो एक निजी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 452 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. हालांकि आरोप है कि पुलिस छेड़छाड़ की घटना को दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि पीड़ित और उसका परिवार छेड़ छाड़ की घटना बता रहे हैं.

पीड़िता के घरवालों ने बताया कि गांव का ही एक शख्स युवती को काफी समय से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था. युवक को समझाने की कई बार कोशिश भी की गई थी लेकिन वो नहीं माना. बुधवार आधी रात को आरोपी युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और युवती से जबरदस्ती करने लगा और उस पर घर से भागने का दबाब बनाने लगा. जब युवती ने इसका विरोध किया तो वो केरोसीन का तेल डालकर आग लगा दी और फरार हो गया.

इस मामले में पुलिस भी सवालों के घेरे में है. पीड़ित की तहरीर पर बनियाठेर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ युवती की हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है. परिजनों का कहना है कि ये छेड़छाड़ का मामला है लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज नहीं किया है. आरोपी अभी तक फरार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget