एक्सप्लोरर

खेत में शौच करने गए युवक की दबंगों ने की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस पर मामला दबाने का आरोप

यूपी के संभल में खेत में शौच करने गये एक युवक को दबंगों ने पीट पीट कर जान से मार डाला. आरोप है कि पुलिस इस मामले में लीपा पोती कर केस दबाने की कोशिश कर रही है.

संभल: यूपी के संभल में खेत में शौच करने गये एक युवक को दबंगों ने पीट पीट कर जान से मार डाला. इस मामले में पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं. आरोप है कि पुलिस मामले में लीपा पोती कर केस दबाने की कोशिश कर रही है. इस वजह से नाराज़ परिजनों ने तीन दिन तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया. हालांकि जब प्रशासन ने गांव वालों का गुस्सा देखा तो कार्रवाई का आस्वासन दिया जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया. ये घटना संभल के नखासा थाना इलाके की है.

पुलिस के मुताबिक नखासा थाना इलाके के केशोपुर भिन्डी गांव के एक खेत में एक गोरखनाथ मंदिर है जिस पर कुछ दबंग व्यक्तियों का कब्ज़ा है जो मंदिर में किसी को आने नहीं देता है. इनका कहना है की मंदिर उसके खेत में है इसलिए इस पर उसका ही अधिकार है. जब 25 मार्च को एक युवक उसी खेत में शौच करने गया तो दबंगों ने उसे पकड़ कर बुरी तरह पीटा जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान 28 मार्च को उसकी मौत हो गई.

इसके बाद आरोपी पर आईपीसी की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज हो गया था लेकिन परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार किया नहीं था. परिजनों का कहना था कि पुलिस इस मामले को हल्का करना चाह रही है. उन्होंने आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी. हालांकि पुलिस का कहना है की इसम मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

वहीं परिवार और ग्रामीणों का कहना है की गांव में शौचालय भी नहीं हैं और लोगो को खुले में शौच करने जाना पड़ता है. अगर गांव में शौचालय हो तो ऐसी घटनाए न हों . ग्राम प्रधान का कहना है कि ये जघन्य अपराध है और ये घटना बेहद शर्मनाक है. हैरानी की बात ये है कि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget