एक्सप्लोरर

महागठबंधन के सवाल पर बोले शिवपाल- गठबंधन में शामिल किया जाएगा तो हम विचार करेंगे

गृह प्रवेश के बाद बातचीत में शिवपाल ने कहा कि आज हमने पूजा पाठ करके नए आवास में प्रवेश किया है और आज से पार्टी काम शुरू हो जाएगा. इसी बंगले से बैठकर हम काम करेंगे और यहीं पर हम लोगों से मिलेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा मोर्चा जनविरोधी सरकारों के खिलाफ काम करेगा.

लखऩऊ: समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को महाष्टमी के मौके पर परिवार और समर्थकों के साथ अपने नए सरकारी आवास 6 लालबहादुर शास्त्री में गृह प्रवेश किया. प्रवेश से पहले नए बंगले में पूजा-पाठ की गई. शिवपाल अपने इस बंगले का इस्तेमाल पार्टी दफ्तर के तौर पर करेंगे.

महागठबंधन के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि हमें गठबंधन में शामिल किया जाएगा तो हम विचार करेंगे. बीजेपी और बंगला आवंटन को लेकर किए सवाल पर शिवपाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने भी बहुत से लोगों को बंगला दिया, जो विधायक नहीं थे उनको भी बंगला दिया. मैं पांच बार से विधायक हूं और हक बनता है मेरा. बंगला आवंटित कर किसी ने मुझ पर एहसान नहीं किया है.

गृह प्रवेश के बाद बातचीत में शिवपाल ने कहा कि आज हमने पूजा पाठ करके नए आवास में प्रवेश किया है और आज से पार्टी काम शुरू हो जाएगा. इसी बंगले से बैठकर हम काम करेंगे और यहीं पर हम लोगों से मिलेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा मोर्चा जनविरोधी सरकारों के खिलाफ काम करेगा.

उन्होंने कहा कि जनता का राजनीतिक दलों से भरोसा उठा है. इसलिए हमने सेक्युलर मोर्चा बनाया है. जितने भी लोगों को सम्मान नहीं मिला है वह और समान विचारधारा वाले दल सभी से सेक्युलर मोर्चा संपर्क में है.

अखिलेश यादव को लेकर किए सवाल पर शिवपाल ने कहा, "मैंने बहुत इंतजार किया. एक रहने का बहुत प्रयास किया लेकिन अखिलेश ने कोई जवाब नहीं दिया. अखिलेश ने दूसरी पार्टियों को क्यों बोलने का मौका दिया. पार्टी में 30 साल की मेहनत के बाद उपेक्षा और अपमान के कारण समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाना पड़ा. अब कदम आगे बढ़ गए हैं और किसान, नौजवान और मुसलमान को आगे लेकर चुनाव लड़ा जाएगा."

योगी सरकार के मंत्री द्वारा बीजेपी का एजेंट बताए जाने पर शिवपाल ने कहा कि बीजेपी के एजेंट नहीं हैं. बीजेपी से कभी उनके विचार नहीं मिले. वे तो उसे हटाने के लिए आए हैं. समाजवादी सेकुलर मोर्चा को बीजेपी की बी टीम कहे जाने पर शिवपाल ने कहा कि जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं वहां समाजवादी पार्टी की हैसियत क्या है पता चल जाएगा. हम ही समाजवादी पार्टी हैं और हम सेकुलर भी हैं.

उन्होंने कहा कि मोर्चा सिर्फ नेता जी (मुलायम सिंह यादव) की सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget