एक्सप्लोरर

मुद्दों से ध्यान भटका रही है बीजेपी, देश को नया प्रधानमंत्री देने की लड़ाई लड़ेंगे युवा: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि देश चाहता है कि अगले लोकसभा चुनाव के बाद नया प्रधानमंत्री बने, इसलिये नौजवानों की लड़ाई देश को नया प्रधानमंत्री देने की होगी, ताकि हमारा देश खुशहाल हो सके.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि देश चाहता है कि अगले लोकसभा चुनाव के बाद नया प्रधानमंत्री बने, इसलिये नौजवानों की लड़ाई देश को नया प्रधानमंत्री देने की होगी, ताकि हमारा देश खुशहाल हो सके. अखिलेश ने समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है. ना सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश की जनता महंगाई का सामना कर रही है. नौजवानों ने बेरोजगारी देख ली है, किसानों को धोखा मिला है, व्यापारी नोटबंदी और जीएसटी से परेशान हैं. देश चाहता है कि नया प्रधानमंत्री बने, इसलिये नौजवानों की लड़ाई देश को नया प्रधानमंत्री देने की होगी, ताकि हमारा देश खुशहाल हो सके. कौन हैं राय साहेब जिनका नंबर तक नहीं ले सकते समाजवादी पार्टी के नेता, पहली बार देखिए तस्वीर बीजेपी पर देश को असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि "भ्रमित करने की ताकत सिर्फ बीजेपी के पास है. झूठ फैलाना, साजिश करना, लोगों के बीच नफरत फैलाना, इसमें उन्हीं को डिग्री हासिल है. वे बेहद पेशेवर लोग हैं. सवाल यह है कि आखिर गरीबी, बेरोजगारी पर कोई बात क्यों नहीं हो रही है. बीजेपी ने 2014 के चुनाव में जो वादे किये, उन पर अमल के बारे में कोई बात क्यों नहीं की जा रही है." बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने केरल आपदा को लेकर साधा केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना अखिलेश ने कहा " प्रदेश के किसान अब भी सरकार द्वारा कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं. महोबा और हमीरपुर में अभी-अभी किसानों ने आत्महत्या की है. नौजवानों को नौकरी नहीं मिली. यह सरकार नौकरी दे भी नहीं पाएगी. याद कीजिये बीजेपी ने प्रदेश में अपनी सरकार बनते ही कहा कि पिछली सरकार ने तो कानून-व्यवस्था के नाम पर कुछ किया ही नहीं. लाखों लाख खाली पद हैं. हम इंतजार कर रहे हैं कि पुलिसकर्मियों के वे खाली पद कब भरे जाएंगे." दाऊद के पैसे से मुलायम का जन्मदिन मनाने वाले आजम मेरी कुर्बानी ले लें लेकिन मेरी बेटियों को छोड़ दें: अमर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हमने 11 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे थे. हम सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में बिना भेदभाव के सभी बच्चों को लैपटॉप बांटने का वादा किया था. इस सरकार का पहला और दूसरा बजट पेश हो चुका और अनुपूरक बजट भी निकल गये लेकिन छात्र अब भी लैपटॉप का इंतजार कर रहे हैं. पिछली सरकार द्वारा लैपटॉप वितरण में भेदभाव किये जाने के बीजेपी के आरोप पर उन्होंने कहा कि इससे बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता. मैं कह रहा हूं कि जिन बच्चों को हमने लैपटॉप दिये, वर्तमान सरकार उन सबसे वापस ले लें. गिन ले, जांच कर ले, सच्चाई सामने आ जाए, उसके बाद फिर बांट दे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget