एक्सप्लोरर

कानपुर: सपाईयों ने फूंका सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी का पुतला

कानून व्यवस्था और बाढ़ पीड़ितो को मदद नहीं मिलने से नाराज सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन लोगों ने सांसद का पुतला दहन कर किया.

कानपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद नहीं पहुंचने और शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था से नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया. इस दौरान पुलिस और सपाईयों के बीच जमकर झड़प हुई, पुतले को लेकर छीना झपटी चलती रही लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुलिस से पुतला छीनते हुए आग के हवाले कर दिया.

कानपुर: सपाईयों ने फूंका सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी का पुतला

दरअसल शहर में बीते एक अन्दर के बिजली विभाग के कैशियर से 12 लाख रुपए की लूट और डबल बैरल बन्दूक लेकर लूटेरे फरार हो गए. इसके बाद देशी बम फोड़ कर बीते शुक्रवार को लूटेरे बैंक के अन्दर से साढ़े चार लाख रुपए लेकर बड़ी ही आसानी से फरार हो गए. बीते पांच दिन के बारिश की वजह से शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए. जब बाढ़ पीड़ितों ने हाईवे जाम करके मदद की गुहार लगाई तो पुलिस ने उन लाठिया बरसना शुरू कर दिया. इसके विरोध में आक्रोशित हजारों की संख्या में पब्लिक सड़क पर उतर आई और पुलिस पर पथराव कर दिया. लगभग एक घंटे तक पुलिस और पब्लिक के बीच पथराव चलता रहा. इस दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई.

कानून व्यवस्था और बाढ़ पीड़ितो को मदद नहीं मिलने से नाराज सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन लोगों ने सांसद का पुतला दहन कर किया. उन लोगों ने जिला प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए इन सबके पीछे कानपुर सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी को जिम्मेदार बताया. डॉ मुरली मनोहर जोशी को लापता सांसद बताते हुए कहा कि शहर का सांसद शहर की समस्याओं को नजरंदाज करते हुए लापता रहते हैं. शहर की जनता का पैसा खुले आम लूटेरे लूट कर लिए जा रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं. बहु बेटिया सुरक्षित नहीं हैं. बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसा है उनकी मदद के लिए जिला प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है. शहर के प्रतिनिधि शहर से लापता है.

एसपी जिलाध्यक्ष मोईन खान के मुताबिक बाढ़ की वजह से शहर के कई दर्जन मोहल्ले बाढ़ की चपेट में हैं. हजारो परिवारों की गृहस्थी डूब गयी है, पानी की वजह से डेंगू ,मलेरिया और संक्रामक रोग फ़ैल रहे हैं. कारयकर्ताओं का कहना है शहर का प्रशासन सुस्त है. नगर निगम और मेयर उदासीन रवैया अपनाए हैं. कानपुर के सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी लापता हैं उनका कुछ अता पता नहीं है . बीते साढ़े चार साल से वो लापता हैं शहर की कोई चिंता नहीं है, शहर का विकास आगे जाने की जगह पीछे जा रहा है.

कानपुर: सपाईयों ने फूंका सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी का पुतला

खुले आम लूटेरे बैंको और व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं. बिजली व्यवस्था चौपट है, शहर के 105 ट्रांसफार्मर फूके पड़े हैं. लाइन लॉस हो रहा है. शहर की जनता बिजली और पेय जल की समस्या से परेशान है. निरंकुश सरकार को लापता सांसद मुरली मनोहर जोशी का पुतला फूंक कर चेतावनी देने का प्रयास किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC CGL JPSC Live: जेपीएससी-सीजीएल, TDPL की सभी परीक्षा होगी रद्द, देवेंद्र महतो तोड़ेंगे अनशन
Live: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होगी रद्द, देवेंद्र महतो तोड़ेंगे अनशन
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget