एक्सप्लोरर

यूपी में RSS के स्कूलों में बढ़ी मुस्लिम छात्रों और शिक्षकों की संख्या, करीब 30% विद्यार्थी बढ़े

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कट्टर हिनदुत्व के लिए जाना जाता रहा है. वहीं अब यह मिथक टूटता दिख रहा है. संघ के स्कूलों में जहां एक ओर मुस्लिम छात्रों की आबादी बढ़ रही है. वहीं इन स्कूलों में मुस्लिम शिक्षकों की नियुक्ति भी हो रही है.

लखनऊः राजनीति से जुड़े लोग अक्सर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सोच मुस्लिम विरोधी करार देते रहते हैं. वहीं इसके उलट एक तथ्य यह भी है कि संघ से जुड़े विद्या भारती द्वारा संचालित स्कूलों में मुस्लिम छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बीते तीन सालों में इन स्कूलों में करीब 30 फीसदी मुस्लिम छात्रों की बढ़ोतरी हुई है. वर्तमान में उत्तर प्रदेश के इन स्कूलों में लगभग 12,000 मुस्लिम और ईसाई छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. इसके अलावा विद्या भारती में शिक्षकों के रूप में भी मुसलमानों की भर्ती हो रही है.

विद्या भारती के इन स्कूलों में मुस्लिम छात्र भी श्लोकों और मंत्रों का पाठ करते हैं. इतना ही नहीं, ये छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपना भविष्य बना रहे हैं. हाल ही में प्रयागराज स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद अफसर और मोहम्मद सुहबान ने गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हैमर थ्रो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है. विद्या भारती के अतिरिक्त सचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश) चिंतामणि सिंह का कहना है कि हम अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं. यह मुस्लिम छात्रों की संख्या में वृद्धि का प्रमुख कारण रहा है.

चिंतामणि सिंह के अनुसार साल 2016 में 49 जिलों वाले पूर्वी यूपी में विद्या भारती के स्कूलों में मुस्लिम छात्रों की संख्या 6,890 थी. वहीं साल 2019 में यह संख्या बढ़कर 9,037 हो गई है.

बिहारः पीएम मोदी के लिट्टी-चोखा खाने पर कांग्रेस ने किया तंज तो बीजेपी ने दिया ये जवाब

चिंतामणि सिंह ने बताया कि प्रदेश में विद्या भारती स्कूलों में लगभग छह लाख छात्र पढ़ते हैं. जिनमें अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ने वाले कई मुस्लिम लड़के और लड़कियां खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और ऐकेडमिक्स में अपने स्कूल का नाम रोशन कर चुके हैं. वहीं मुस्लिम छात्रों के परिजन मानते हैं कि सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा की गुणवत्ता देखने के बाद वहां अपने बच्चों को भेजने का फैसला किया. बता दें कि इससे पहले मिथक था कि ये स्कूल केवल हिंदुओं के लिए हैं और यहाँ अल्पसंख्यकों का ऐडमिशन नहीं करते हैं.

पीएम मोदी के लिट्टी चोखा खाने पर बिहार में सियासत गर्म, सुशील मोदी और तेजस्वी यादव आमने सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह मामले में SC के फैसले पर नीरज कुमार बोले- 'न्यायपालिका में न्याय मिलता है'
अनंत सिंह मामले में SC के फैसले पर नीरज कुमार बोले- 'न्यायपालिका में न्याय मिलता है'
UP BJP Meeting Live Updates: BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
Explained: बिहार MLC चुनाव का 'मास्टरस्ट्रोक'! रोहिणी आचार्य का RJD को जिताने का फॉर्मूला कितना दमदार?
बिहार MLC चुनाव का 'मास्टरस्ट्रोक'! रोहिणी आचार्य का RJD को जिताने का फॉर्मूला कितना दमदार?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget