एक्सप्लोरर

त्रिपाल में हमने रामलला का दर्शन किया, मेरी इच्छा है कि टेंट में ये अंतिम दर्शन हो: भैयाजी जोशी

25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में धर्म सभा बुलाई है. संघ, बजरंग दल और वीएचपी के कार्यकर्ता अभी से पहुंचने लगे हैं. इसकी तैयारी देखने के लिए संघ के कई बड़े नेताओं ने आज अयोध्या का दौरा किया.

नई दिल्ली: आरएसएस ने संकेत दिया है कि अयोध्या में राम अब टेंट में नहीं रहेंगे. संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी ने मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किए. बाहर निकल कर उनहोंने कहा ''आज त्रिपाल में हमने रामलला का दर्शन किया. मेरी इच्छा है कि टेंट में ये अंतिम दर्शन हो.'' 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में धर्म सभा बुलाई है. संघ, बजरंग दल और वीएचपी के कार्यकर्ता अभी से पहुंचने लगे हैं. इसकी तैयारी देखने के लिए संघ के कई बड़े नेताओं ने आज अयोध्या का दौरा किया.

सबसे पहले आरएसएस के लोगों ने भगवान राम का दर्शन किया. फिर राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट की. भैयाजी जोशी के साथ संघ के सह सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल, दत्ता त्रेय होसबोले और वीएचपी के उपाध्यक्ष चंपत राय भी मौजूद थे. लंबे समय बाद संघ के इतने बड़े-बड़े नेता एक साथ अयोध्या पहुंचे थे. इन लोगों ने प्रस्तावित राम मंदिर का मॉडल भी देखा. जिस कार्यशाला में पत्थर तराशे जा रहे हैं. संघ नेताओं ने उस जगह का भी दौरा किया.

25 नंवबर को विश्व हिंदू परिषद के धर्म सभा की तैयारी आख़िरी दौर में है. संघ के नेताओं ने कहा कि जो भी लोग आयेंगे. वे अनुशासन में रहेंगे. संघ के नेताओं ने अयोध्या में बीजेपी और वीएचपी नेताओं के साथ बैठक की. अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि यूपी के अवध, काशी, कानपुर और गोरक्ष प्रांत से ही कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है.

संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को हिंदू समाज की भावनाओं का समान करते हुए अयोध्या मामले में जल्द फ़ैसला करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण संवैधानिक दायरे में होगा. ये बात अलग है कि कुछ महीनों पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि ज़रूरत पड़ने पर सरकार को राम मंदिर बनाने के लिए क़ानून बनाना चाहिए.

राजस्थान: भारी कर्ज में डूबे हुए हैं करोड़ों रुपये के मालिक और कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक गहलोत

लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या का राम मंदिर फिर से बीजेपी के एजेंडे पर है. अलग-अलग मंचों से तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं. संघ भी एक्शन में है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी नारे लगाने लगे हैं. मोदी-योगी अब ये काम करो, मंदिर का निर्माण करो के नारे बुलंद होने लगे हैं. लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी ने अब तक राम मंदिर मुद्दे पर ख़ामोशी ओढ़ रखी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget