एक्सप्लोरर

नाराज उपेंद्र कुशवाहा का यू टर्न, कहा-अगर शिक्षा की 25 मांगें मान लें तो अपमान सहकर भी NDA में रहूंगा

आरएलएसपी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि अभी भी वक्त है भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बिहार में एनडीए को बचा लें वरना नीतीश कुमार के कारण उसकी स्थिति बहुत बुरी हो जाएगी.

पटना: आरएलएसपी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि बीजेपी ने नीतीश के सामने घुटने टेक दिए हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में 6 दिसंबर से पहले मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के संकेत दिए है. बीजेपी को 30 दिसंबर तक का डेड लाइन देने को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''पार्टी ने पहले हीं तय किया है 4-5 दिसंबर को हम बाल्मीकिनगर में बैठेंगे. 6 दिसंबर को मोतिहारी में खुला अधिवेशन होगा. वही हम सब लोग मिलकर तय करेंगे. जो परामर्श होगा उस परामर्श के आधार पर जो अभी तक स्थिति है उस स्थिति के मद्दे नजर हमको क्या करना चाहिए यह डिसीजन लिया जाएगा.''

उपेन्द्र कुशवाहा ने आगे कहा,'' हम भारतीय जनया पार्टी से अभी भी आग्रह करते हैं. हमको दो सीट देना है या नहीं देना है वह अलग सबजेक्ट है. लेकिन एनडीए के इंट्रेस्ट में अब तक जो रवैया हमको दिखा है उसके आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश जी के सामने घुटना टेक दिया है.'' उन्होंने आगे कहा,'' हमने बहुत पहले कहा था कि एनडीए में नीतीश जी जिस नाव पर सवार होंगे वो नाव डूब जाएगी. बाद में नीतीश जी आ गए. हमें लगा कि यह फैसला सोच समझ कर लिया गया होगा और मैं यह समझ रहा था कि नीतीश जी नाव पर जरूर आ गए हैं लेकिन पतवार कम से कम उनके हाथ में नहीं होगा. पतवार भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व अपने हाथ में रखेगा मगर अब लग रहा कि पतवार भी भारतीय जनता पार्टी नीतीश को सौंप रही है. ऐसी परिस्थिति में जब नाव का पतवार नीतीश जी के हाथ में हो वो नाव डूबेगी.''

कुशवाहा ने आगे कहा,'' अभी भी वक्त है भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से यह आग्रह है कि बिहार में एनडीए को बचा लें वरना नीतीश जी के कारण उसकी स्थिति बहुत बुरी हो जाएगी.''

जब उपेन्द्र कुशवाहा से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि RLSP के निकलने का असर एनडीए पर होगा ? इस सावल के जवाब में उन्होंने कहा,''अभी निकलने का फैसला हमारी पार्टी ने नहीं किया है.हम अकेले फैसला लेने वाले कौन होते हैं. हमने कहा भी था कि 30 नवंबर तक हमारी कोशिश रहेगी, लेकिन फिर भी बीजेपी गंभीर नहीं है तो हम यही समझेंगे कि रालोसपा को एनडीए में रखने के लिए बीजेपी गंभीर नहीं है. इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि एनडीए को नुकसान होगा.''

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनको क्या दिक्कत है ? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ''बिहार की जनता से पूछिए. 15 साल कोई कम समय नहीं होता है. नीतीश जी मैं बड़ा भाई की तरह मानता हूं, लेकिन 15 साल में क्या हुआ? बिहार की जनता का दर्द समझना चाहिए. गांव के गरीब बच्चे सरकारी स्कूल में ही पढ़ सकते हैं. क्या स्थिति है सरकारी स्कूलों की. हम बिहार बनाने की बात करते हैं, बिहार कैसे बनेगा. जदयू, बीजेपी मेरी एक बात मान ले तो सारा अपमान सहते हुए भी मैं एनडीए में रह सकता हूं. बिहार में शिक्षा के संबंध में 25 सूत्री मांग है, उसको मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से कहें तो तमाम बातों को मानकर हम उनके साथ रहेंगे.''

उपेन्द्र कुशवाहा से जब पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि अभी भी पीएम, अमित शाह की ओर से बुलावा आएगा ? जवाब देते हुए उन्होंने कहा,'' ऐसी संभावना मुझे नहीं दिख रही है. लेकिन हम तो सारी चीजें भूल जाएंगे. जनता की ओर से हमारा जो आंदोलन रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री कह दें कि रालोसपा की 25 सूत्री मांग मानेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
राहुल गांधी के आरोप पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'ये सोनिया जी का…'
राहुल गांधी के आरोप पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'ये सोनिया जी का…'
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget