एक्सप्लोरर

चुनाव के बीच आरक्षण की आग, हरियाणा में जाट आंदोलन का आज दूसरा दिन

नई दिल्ली: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच हरियाणा में जाट आंदोलन एक बार फिर शुरू हो गया है. आज इस आंदोलन का दूसरा दिन है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जाट नेताओं से बातचीत की पेशकश की है. आपको बता दें कि जाटों का ये आंदोलन शिक्षा और नौकरी में आरक्षण की मांग को लेकर हो रहा है.

चुनाव के बीच आरक्षण की आग, हरियाणा में जाट आंदोलन का आज दूसरा दिन

हरियाणा में फिर शुरू हुआ जाट आंदोलन

एक बार फिर हरियाणा में जाट समाज के लोग धरने पर हैं, ये तस्वीरें रोहतक के जसिया गांव की है जहां जाट समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि जाटों को कानूनी रूप से आरक्षण दिया जाए. पिछले आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाए. इतना ही नहीं पिछले आंदोलन के दौरान जिन लोगों पर केस दर्ज हुए उनको वापस लिया जाए. साथ ही जिन जाटों की दुकानें जलीं उनको मुआवजा मिले.

पिछली बार जाट आंदोलन में हुई थी काफी हिंसा

आपको याद दिला दें कि पिछली बार जाट आंदोलन के दौरान भयंकर हिंसा हुई थी, तीस लोगों की जान चली गई थी और आगजनी में संपत्ति को बड़ा नुकसान पहुंचा था इसलिए इस बार प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

यूपी चुनाव में 73 सीटों पर जाट समुदाय का प्रभाव

चुनाव से पहले जाट आंदोलन की ये आग चुनाव में भी असर डाल सकती है. पश्चिम यूपी की 73 सीटों पर जाट समुदाय का वोट प्रभाव रखता है. इन सीटों पर 17 फीसदी आबादी जाट समुदाय के लोगों की है.

हाईकोर्ट में लंबित है आरक्षण का मसला

हरियाणा में बीजेपी की सरकार है और जाट आंदोलन का नफा नुकसान समझती है इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बातचीत की पेशकश भी की है. पिछली बार के आंदोलन के बाद हरियाणा सरकार ने ओबीसी कोटे से जाट आरक्षण दे भी दिया था लेकिन मामला हाईकोर्ट में फंस गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
अमेठी में पंचायत मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचे ग्रामीण
अमेठी में पंचायत मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचे ग्रामीण
Bihar MLC Election Results LIVE: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
बिहार MLC रिजल्ट: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget