एक्सप्लोरर

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे मोदी: रामगोपाल

एसपी के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा, "संभल ही नहीं देश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराध और रेप के मामले तेजी से बढ़े हैं. प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं."

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और रेप के मामले में हो रही वृद्धि से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं. एसपी के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा, "संभल ही नहीं देश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराध और रेप के मामले तेजी से बढ़े हैं. प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं." उत्तर प्रदेश के संभल में एक महिला से गैंगरेप के सवाल पर वह जवाब दे रहे थे. हालांकि, एसपी नेता ने इस पर विस्तार से नहीं बताया कि किस तरह प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं. पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था. एसपी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने वाले थे. लेकिन प्रेस कांफ्रेंस में मुलायम नहीं आए और उनकी जगह रामगोपाल ने राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट से जुड़े मुद्दे पर मीडिया को संबोधित किया. ट्रस्ट के न्यासियों की यहां बैठक हुई. हालिया दिनों में विभिन्न रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास को नजरंदाज करने और किसानों की बदहाली पर आंख मूंदने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा है. कांग्रेस, बीएसपी और एसपी सहित विपक्ष दलों ने पलटवार करते हुए 2019 के लोकसभा चुनावों के पहले बीजेपी पर समाज का ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया है. राममनोहर लोहिया ट्रस्ट का हवाला देते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि ट्रस्ट हैदराबाद में अपने मुख्यालय में एक स्कूल और सामुदायिक केंद्र का निर्माण करेगा. समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया के विभिन्न कार्यों का भी प्रकाशन होगा जो लोगों के सामने नहीं आ पाये हैं. यूपी की इन पांच खबरों को भी पढ़ें टेलीप्रॉम्पटर से पढ़ कर स्थानीय भाषा बोल पाते हैं पीएम मोदी: अखिलेश यादव गाजियाबाद पुलिस को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, दो इनामी अपराधियों सहित 5 गिरफ्तार पति से हुआ झगड़ा तो दो बेटों समेत जहर मिला कर पी लिया दूध, तीनों की मौत साथ जी ना सके तो मौत को लगाया गले, ट्रेन के सामने आकर प्रेमी युगल ने दी जान जिन हाथों में था भीख मांगने का कटोरा, उन नन्‍हें-मुन्‍ने हाथों में पकड़ा दी कलम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी हिरासत में, भड़के संजय सिंह बोले- एक चोर ने दूसरे चोर...
ध्रुव राठी हिरासत में, भड़के संजय सिंह बोले- एक चोर ने दूसरे चोर...
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
दिल्ली: कोंडली में 10-11 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर, मयूर विहार में अतिक्रमण हटाया
दिल्ली: कोंडली में 10-11 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर, मयूर विहार में अतिक्रमण हटाया
नवरात्रि में तिलक वाले मामले पर अरविंद सावंत का बयान, जानें क्या कहा?
नवरात्रि में तिलक वाले मामले पर अरविंद सावंत का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget