एक्सप्लोरर

गरीब सवर्णों के लिए 10% आरक्षण का विरोध आरजेडी को उखाड़ देगा, 2019 में खाता नहीं खुलेगा- पासवान

पासवान ने विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, ‘‘आगामी लोकसभा चुनाव में आरजेडी अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी. समाज के सभी वर्ग प्रसन्न हैं और अगर लोग खुश हैं तो निश्चित तौर पर इससे एनडीए को फायदा होगा.’’

नई दिल्ली: बीजेपी के सहयोगी और लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को दस फीसदी के आरक्षण का विरोध लालू प्रसाद की आरजेडी का जड़ उखाड़ देगा. उन्होंने कहा कि आरजेडी आगामी लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी.

पासवान ने दावा किया कि आरक्षण विधेयक का लगातार विरोध करने से बिहार में महागठबंधन विभाजित हो सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को इसका फायदा पहुंचेगा और यह समाज में सद्भाव का कारण बनेगा. इसके राजनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने इसकी तुलना एक मछुआरे के जाल में आयी एक बड़ी मछली से की, जिसकी वजह से अन्य मछुआरों में "ईर्ष्या" भाव पैदा हो गया है.

एलजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इस बड़े राजनीतिक कदम के मामले में विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ईर्ष्या कर रहे हैं. उन्हे पता नहीं है कि कैसे प्रतिक्रिया दें. ’’ विधेयक का विरोध करने वाले राष्ट्रीय जनता दल पर हमला करते हुए पासवान ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह और जगदानंद सिंह सवर्ण समुदाय से आते हैं और उनके लिए वोट मांगना भी कठिन होगा.’’

पासवान ने विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, ‘‘आगामी लोकसभा चुनाव में आरजेडी अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी. समाज के सभी वर्ग प्रसन्न हैं और अगर लोग खुश हैं तो निश्चित तौर पर इससे एनडीए को फायदा होगा.’’ संवैधानिक संशोधन विधेयक संसद में पारित हो चुका है और लगभग सभी राजनीतिक दलों ने उसका समर्थन किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget