एक्सप्लोरर

बिहार से ही राज्यसभा भेजे जा सकते हैं रामविलास पासवान- सूत्र

बिहार में एनडीए के भीतर जो सीटों का बंटवारा हुआ था उसमें रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी को छह सीटों के अलावा एक राज्यसभा की सीट भी दी गई थी. पासवान ने इस बार स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया. उनकी जगह उनके छोटे भाई पशुपति कुमार पारस हाजीपुर सीट पर चुनाव लड़े.

नई दिल्ली: एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान को बिहार से ही राज्यसभा भेजा सकता है. सूत्रों ने ये जानकारी दी है. बता दें कि बिहार में जब एनडीए के भीतर लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा हो रहा था तब इस बात पर समहति हुई थी कि छह सीटों के अलावा एक राज्यसभा की सीट एलजेपी को दी जाएगी. इस बार स्वास्थ्य कारणों से पासवान ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया. पहले असम से पासवान को राज्यसभा के लिए नामित होने की संभावना थी. बिहार से राज्यसभा सांसद रविशंकर प्रसाद लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं. ऐसे में एक सीट खाली हो रही है.

इस बार रामविलास पासवान की जगह बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से उनके छोटे भाई पशुपति कुमार पारस ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. हाजीपुर सीट पर पशुपति कुमार पारस को 5,41,310 वोट मिले. एलजेपी के खाते में हाजीपुर के अलावा नवादा, जमुई, खगड़िया, वैशाली और समस्तीपुर सीट गई थी. नवादा सीट पर एलेजपी के चंदन कुमार ने जीत दर्ज की. चंदन कुमार को 495684 वोट मिले. यहां दूसरे नंबर पर आरजेडी की विभा देवी रहीं, जिन्हें 347612 वोट मिले.

वहीं जमुई सीट पर रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने दोबारा जीत दर्ज की. चिराग को 529134 को वोट मिले. यहां दूसरे नंबर पर आरएलएसपी के भूदेव चौधरी रहे, जिन्हें 288085 वोट मिले. पिछले लोकसभा चुनाव में भी इस सीट से चिराग पासवान ने जीत दर्ज की थी.

खगड़िया लोकसभा सीट पर एलजेपी ने चौधरी महबूब अली कैसर को टिकट दिया. उन्होंने भी इस सीट पर एक बार फिर से जीत दर्ज की. कैसर को 510193 वोट मिले. यहां दूसरे नंबर पर वीआईपी के मुकेश सहनी रहे, जिन्हें 261623 वोट मिले. वैशाली सीट से एलजेपी ने वीणा देवी को मैदान में उतारा था. वीणा देवी भी चुनाव जीतने में कामयाब रहीं. उन्हें 568215 वोट मिले. यहां दूसरे नंबर पर आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह रहे, जिन्हें 333631 वोट मिले.

इसके अलावा समस्तीपुर सीट पर रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान एक बार फिर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. उन्हें 562443 वोट मिले. यहां दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अशोक कुमार रहे, जिन्हें 310800 वोट मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget