एक्सप्लोरर

पटना महावीर मंदिर की तरफ से अयोध्या में राम रसोई की शुरुआत, फ्री में मिलेगा श्रद्धालुओं को भोजन

अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद से यहां चहल-पहल काफी बढ़ गई है. पटना महावीर मंदिर की तरफ से यहां राम रसोई की शुरुआत की गई है जहां श्रद्धालु फ्री में खाना खा सकेंगे.

अयोध्या: अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद से राम मंदिर बनने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. इसके साथ ही यहां अब श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए कई इंतज़ाम किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में यहां अब राम रसोई की शुरुआत की गई है. इसकी स्थापना श्रीराम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी के बीच स्थित अमावा मंदिर में पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर की तरफ से की गई है. इस रसोई में श्रद्धालुओं को रोजाना फ्री में खाना मिलेगा. ये रसोई अक्षय पात्र जैसी होगी यानी तय समय में जितने भी लोग भोजन प्रसाद के लिए यहां आएंगे, सबके लिए खाने का इंतज़ाम रहेगा.

अभी तक सिर्फ एक जगह थी मुफ्त भोजन की व्यवस्था

रसोई की शुरुआत भगवान राम और सीता माता को भोग लगाकर की गई. भोग में पंचमेवा, फल, खीर और दही चढ़ाई गई. इसके साथ ही यहां विशेष आरती भी की गई. अभी तक अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था सिर्फ महंत नृत्य गोपाल दास के आश्रम में ही थी. आपको जानकारी दें कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि राम मंदिर बनने के बाद प्रतिदिन अयोध्या में क़रीब 50 हज़ार लोग भगवान राम का दर्शन करने यहां पहुंचेंगे.

अयोध्या के अमावा मंदिर और पटना के महावीर मंदिर के सचिव आचार्य कुणाल किशोर ने कहा कि राम रसोई की शुरुआत का मकसद यात्रियों को मुफ़्त में भोजन प्रसाद मुहैया कराना है. उन्होंने बताया कि सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक राम रसोई चलेगी. यहां रोज़ाना सबके लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है. मंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए 3 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट तैयार किया है. उन्होंने बताया कि हर दिन श्रद्धालुओं को भोजन देने के लिए एक समिति है जो इसका इंतज़ाम करेगी.

भाजपा सरकार ‘ऐतिहासिक गिरावटों’ का कीर्तिमान बनाएगी- अखिलेश यादव

हनुमान मंदिर की तरफ से राम मंदिर के लिए दिए जाएंगे 10 करोड़

कुणाल किशोर ने बताया कि उनकी संस्था ने 5 साल पहले ही राम मंदिर निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का इंतज़ाम किया था. अब जब भी मंदिर निर्माण शुरू होगा उनकी संस्था की तरफ से 5 किश्तों में 10 करोड़ रुपये दान दिए जाएंगे. कुणाल किशोर ने बताया कि जो चावल भगवान राम को भोग के लिए लाया गया है, वो बिहार के कैमूर में माता मुंडेश्वरी मंदिर के पास का गोविंद भोग चावल है. मान्यता है कि माता मुंडेश्वरी मंदिर जिस पहाड़ी पर है, वहां से जब बारिश का पानी बगल के गांवों के खेतों में जाता है तो वो माता के आशीर्वाद से काफ़ी खुशबूदार और स्वादिष्ट होता है.

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने की पहल की तारीफ

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास ने कहा कि राम रसोई की शुरुआत बहुत अच्छी पहल है. इस रसोई के शुरू होने से हर किसी को राम जन्मभूमि के दर्शन के बाद भोजन आसानी से उपलब्ध होगा. यहां ना जाति देखी जाएगी और ना धर्म यानी बिना भेदभाव के हर किसी को भोजन प्रसाद ग्रहण करने का मौका मिलेगा. सतेंद्र दास ने कहा कि पटना महावीर मंदिर की तरफ से शुरू की गई इस रसोई से लोगों को बहुत लाभ होगा. वहीं, राम रसोई में आये लोगों का कहना है कि जिस तरीक़े से राम रसोई शुरू की गई है यह ख़ुशी की बात है. उन्हें उम्मीद है कि जैसे-जैसे राम मंदिर बनेगा वैसे ही यात्रियों के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और अयोध्या का विकास होगा.

यूपी: पराली जलाने पर मुख्य सचिव सख्त, 26 जिलों के जिलाधिकारियों को भेजा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी 2029 में PM होंगे', INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोलीं पूर्व CM
'राहुल गांधी 2029 में PM होंगे', INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोलीं पूर्व CM
धरने पर बैठे थे BJP विधायक विनय बिहारी, अब CM सम्राट ने मान ली शर्त!
धरने पर बैठे थे BJP विधायक विनय बिहारी, अब CM सम्राट ने मान ली शर्त!
'धनपति के नाम का ऐलान तो...', धनराज नथवानी को प्रत्याशी बनाने पर राजभर का सपा पर तंज
'धनपति के नाम का ऐलान तो...', धनराज नथवानी को प्रत्याशी बनाने पर राजभर का सपा पर तंज
ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, 'कौन देता है...'
ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, 'कौन देता है...'

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
Embed widget