एक्सप्लोरर

नागरिकता विवाद: राहुल गांधी को नोटिस जारी किए जाने को राजनाथ ने बताया 'सामान्य प्रक्रिया'

राजनाथ सिंह ने गृह मंत्रालय द्वारा राहुल गांधी को नोटिस जारी किये जाने पर कहा कि यह कोई बडा घटनाक्रम नहीं है. यह सामान्य प्रक्रिया है.

लखनऊ: नागरिकता के मुद्दे पर गृह मंत्रालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी किये जाने के कुछ ही घंटे बाद केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है और इसका 'टाइमिंग' से कोई लेना देना नहीं है. राजनाथ ने इस बाबत सवाल पूछ जाने पर कहा कि यह कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं है. यह सामान्य प्रक्रिया है.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, 'अगर कोई संसद सदस्य संसद में सवाल उठाता है तो उसका जवाब देना आवश्यक हो जाता है. अगर कोई सांसद मंत्रालय को पत्र भेजता है तो मंत्रालय की ओर से आवश्यक कार्यवाही की जाती है. यह कोई बडा घटनाक्रम नहीं है. यह सामान्य प्रक्रिया है.'

लोकसभा चुनाव के चलते नोटिस के 'टाइमिंग' को लेकर किये गये सवाल पर राजनाथ ने 'ना' में जवाब दिया. वह बोले, 'नहीं नहीं ... यह सवाल संसद में भी उठा था. एक संसद सदस्य (सुब्रहमण्यन स्वामी) ने मंत्रालय को कई बार पत्र लिखा, जिसके बाद कार्रवाई की गयी.'

राहुल अमेठी से लोकसभा चुनाव लड रहे हैं. यहां छह मई को मतदान होना है. अमेठी में एक निर्दलीय उम्मीदवार भी राहुल की नागरिकता को लेकर सवाल उठा चुके हैं लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने राहुल के नामांकन पत्र को वैध करार दिया था.

कांग्रेस अध्यक्ष की नागरिकता के मामले में मिली शिकायत के आधार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें नोटिस जारी कर एक पखवाड़े के भीतर इसपर उनका ‘तथ्यात्मक रूख’ पूछा है. गृह मंत्रालय ने एक पत्र में कहा कि उसे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से अर्जी मिली है. उसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ब्रिटेन में 2003 में पंजीकृत कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के निदेशकों में शामिल थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार जीते, शिक्षक सीट पर RJD का कब्जा
Live: पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार जीते, शिक्षक सीट पर RJD का कब्जा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
Bihar MLC चुनाव: JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'
JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget