एक्सप्लोरर

Rajasthan Exit Poll: सचिन पायलट के मुकाबले अशोक गहलोत ज्यादा लोकप्रिय, जानें 10 बड़ी बातें

एग्जिट पोल में ये बात सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जो मुकबला एकतरफा नजर आ रहा था वो मोदी के दौरे के तेजी से बदला है. पीएम मोदी के आखिर वक्त में किये गए प्रचार ने बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है.

जयपुर: पिछले काफी वक्त से राजस्थान की रीत रही है कि किसी भी मुख्यमंत्री को लगातार दूसरी बार सत्ता सुख भोगने का मौका नहीं मिल पाया है. हर पांच साल के बाद सत्ता परिवर्तन करने वाला राजस्थान इस बार भी अपनी पुरानी रीत को दोहराने पर आमादा है. एबीपी न्यूज़-लोकनीति सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है, लेकिन जीत कांग्रेस की झोली में जाती दिख रही है.

बीजेपी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर एक बार फिर से दांव खेला है. वहीं कांग्रेस ने अपनी तरफ से किसी चेहरे का एलान नहीं किया. लेकिन कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट सीएम पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर किये गए सर्वे में अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि इन चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को आयेंगे.

जानिए राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर 10 बड़ी बातें

1. विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होते-होते राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला कांटे का हो गया है. जबकि मध्य अक्टूबर तक कांग्रेस राज्य में एकतरफा जीत दर्ज करती नजर आ रही थी.  कांग्रेस को बीजेपी के मुकाबले महज 1.5 फीसदी की बढ़त मिल रही है. 2. कांग्रेस और बीजेपी के अलावा इस चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियां भी प्रमुख भूमिका निभा सकती हैं. 3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जो मुकबला एकतरफा नजर आ रहा था वो मोदी के दौरे के तेजी से बदला है. पीएम मोदी के आखिर वक्त में किये गए प्रचार ने बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने में बड़ी भुमिका निभाई है. 4. राजस्थान में अब भी प्रधानमंत्री मोदी का जलवा बरकरार है. राज्य के हर चार में से तीन मतदाता ने मोदी पर अपना भरोसा जताया है. वहीं लोगों की पसंद के मामले में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दूसरे नंबर पर हैं. 5. इस बार के विधानसभा चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी दो प्रमुख मुद्दे रहे. राज्य के लगभग 25 फीसदी वोटर्स ने बेरोजगारी को सबसे बड़ी समस्या बताया. 6. राजस्थान की वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मुकाबले लोग कांग्रेस के नेता सचिन पायलट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. लेकिन लोकप्रियता के मामले में सचिन पायलट अशोक गहलोत से पीछे रह गए हैं. 7. राज्य की जनता अब भी मुख्यमंत्री के रूप में वसुंधरा राजे पसंद करती है लेकिन अशोक गहलोत के मुकाबले उनकी लोकप्रियता तेजी से कम हुई है. 8. राजस्थान की जनता में राज्य सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी दिखी लेकिन वो केंद्र की एनडीए सरकार के काम से संतुष्ट नजर आई. 9. एग्जिट पोल के सर्वे में लोगों ने कहा कि वो वसुंधरा राजे को राज्य में दूसरा मौका नहीं देना चाहते हैं. लेकिन, केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार को वापस लाना चाहते हैं. 10. 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में लोगों का झुकाव मोदी सरकार की तरफ दिखा. वर्तमान की मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा लोगों ने मोदी सरकार के पक्ष में जाने की बात कही.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget