एक्सप्लोरर

साधु संत देश में कांग्रेस के लिए करेंगे प्रचार, बीजेपी देती है धोखाः आचार्य प्रमोद कृष्णम

कृष्णम ने योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमान को दलित बताए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राम मंदिर निर्माण, गोवध पर कानून लाने, कश्मीर से धारा 370 हटाने व बेरोजगारी समाप्त करने सहित अपने सात प्रमुख चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है.

जयपुरः श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शुक्रवार को जयपुर में कहा कि देश के सभी साधु संत कांग्रेस के साथ खड़े हैं और वे पार्टी के लिए प्रचार करेंगे. बीजेपी पर देश को धोखा देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने सात प्रमुख चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पायी है. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ''भारत के प्रमुख संतों से मेरी चर्चा हुई और उस चर्चा के पश्चात यह फैसला किया कि राजस्थान के चुनाव में कांग्रेस का प्रचार किया जाए.''

आचार्य कृष्णम ने कहा कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं और इनके परिणाम भारत के भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे. उन्होंने कहा, ''देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब देश के संत बीजेपी का झूठ उजागर कर रहे हैं और कांग्रेस को हम खुला समर्थन देते हैं.''

कृष्णम ने योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमान को दलित बताए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राम मंदिर निर्माण, गोवध पर कानून लाने, कश्मीर से धारा 370 हटाने व बेरोजगारी समाप्त करने सहित अपने सात प्रमुख चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है.

मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस को मिल चुका है आचार्य प्रमोद का साथ इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम और कम्प्यूटर बाबा ने मोदी सरकार एवं प्रदेश की बीजेपी सरकारों पर जमकर निशाना साधा था. आचार्य कृष्णम ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने जनता से वादा खिलाफी की है. इस बार इस सरकार को गिराना होगा और कांग्रेस को आगे लाना होगा. यदि कांग्रेस वादा खिलाफी करेगी, तो पांच साल बाद उसे भी गिरा दिया जाएगा.

संत सम्मेलन ''नर्मदे संसद'' का आयोजन पटदर्शन संत समिति के अध्यक्ष संत कम्प्यूटर बाबा की अगुवाई में किया गया था. नर्मदे संसद में शिरकत करने अन्य प्रदेशों के भी संत पधारे थे. संतों के मुताबिक, शिवराज ने नर्मदा आयोग के गठन का झूठा दिलासा भी दिया था. स्वयं को नर्मदा पुत्र कहने वाले मुख्यमंत्री कलयुगी पुत्र की तरह मां नर्मदा को बेच रहे हैं.

राजस्थान में किसे मुख्यमंत्री बनाएगी कांग्रेस ? देखिए सचिन पायलट ने क्या बोला ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget