एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में बारिश, अगले दो दिन तक मानसून सक्रिय रहने का अनुमान

अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. यह सिलसिला 24 अगस्त तक जारी रहने की सम्भावना जताई जा रही है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फिर से सक्रिय हुए दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण आज कई जगहों पर बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक बरसात का यह सिलसिला कुछ दिन और जारी रह सकता है.

आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हुई. इस दौरान भिनगा और बहराइच में 12-12 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है. इसके अलावा बहेड़ी और निघासन में 10-10 जबकि बरेली में आठ, कैसरगंज में चार, नवाबगंज, मुहम्मदाबाद, काकरधारीघाट, पलियाकलां, भरथना, बरेली, मुरादाबाद, उरई, पीलीभीत और फरीदपुर में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी.

राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में आज तड़के शुरू हुई बारिश का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा. हालांकि हवा नहीं चलने से दोपहर के वक्त खासी उमस रही. अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. यह सिलसिला 24 अगस्त तक जारी रहने की सम्भावना जताई जा रही है.

इस बीच केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में घाघरा, शारदा और सई समेत विभिन्न नदियां जगह-जगह उफान पर हैं. घाघरा एल्गिनब्रिज (बाराबंकी), अयोध्या तथा तुर्तीपार (बलिया) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. शारदा नदी का जलस्तर पलियाकलां में लाल निशान के पार बना हुआ है.

खबरों के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर बुलंदशहर, फतेहगढ़, कन्नौज, कानपुर और कानपुर देहात में रामगंगा नदी का जलस्तर शाहजहांपुर में, यमुना का जलस्तर प्रयागघाट में, राप्ती नदी का जलस्तर बलरामपुर और बांसी (सिद्धार्थनगर), सई नदी का जलस्तर रायबरेली में, शारदा नदी का जलस्तर शारदानगर में और क्वानो नदी का जलस्तर चंद्रदीपघाट (गोण्डा) में खतरे के निशान के पास पहुंच गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget