एक्सप्लोरर

नफरत की आग पर अपनी सियासी रोटियां सेंकती है बीजेपी: राहुल गांधी

जैदपुर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बीजेपी पर जमकर हमला बोला. राहुल ने बीजेपी पर नफरत फैलाकर राजनीति करने का आरोप लगाया. राहुल ने कहा कि 'ये दल लोगों को आपस में लड़ाकर अपनी सियासी रोटियां सेंकता है'.

राहुल ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पी. एल. पुनिया के बेटे और जैदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि, 'बीजेपी नेता जहां भी जाते हैं, सिर्फ नफरत फैलाकर लोगों को आपस में लड़ाती हैं'.

उन्होंने कहा ‘हम बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को यह संदेश देना चाहते हैं कि जितना आप हमें लड़ाएंगे, हम उतना ही लोगों से प्रेम और मेल जोल बढ़ायेंगे.’ राहुल ने कहा कि मोदी को भाषण देने में बडा मजा आता है, काम नहीं करते काम केवल सपा और कांग्रेस की ही सरकारें करती हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन अब तक एक लाख युवाओं को भी रोजगार नहीं मिला.

उन्होंने कहा कि मोदी ने काले धन के खिलाफ लड़ाई की आड़ में नोटबंदी जैसा जनविरोधी निर्णय लिया. जिसकी वजह से पूरा हिन्दुस्तान लाइन में खड़ा हो गया. लेकिन इस कदम से कितना काला धन बाहर आया, इसका कोई हिसाब नहीं दिया.

राहुल ने कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों और एटीएम के बाहर जो कतारें लगीं, उनमें कोई ‘सूट बूट वाला चोर’ नहीं खड़ा था. अब मोदी सरकार ने कैशलेस प्रणाली की शुरूआत कर दी है जो किसानों, गरीबों और मजदूरों की समझ से परे है. मोदी अगर बचे ढाई सालों में अगर कुछ कर सकते हैं तो किसानों का पूरा कर्जा माफ करें.

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने उद्योगपतियों का एक लाख 40 हजार करोड़ रूपये कर्ज माफ किया है. मोदी अब फिर से अपने चहेते परिवारों के 6 लाख करोड़ रुपये माफ करने में लगे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन रात 10 बजे तक बंद, DMRC ने क्या बताया?
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन रात 10 बजे तक बंद, DMRC ने क्या बताया?
हरियाणाः रिश्तेदारी निभाने आते थे या रेकी करने? मामा-भांजे ने चुराए 10 लाख के जेवर
हरियाणाः रिश्तेदारी निभाने आते थे या रेकी करने? मामा-भांजे ने चुराए 10 लाख के जेवर
दिल्ली: शरजील इमाम को झटका, इस वजह से रद्द हुई अंतरिम जमानत
दिल्ली: शरजील इमाम को झटका, इस वजह से रद्द हुई अंतरिम जमानत
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget