एक्सप्लोरर

रेप मामले में सजायाफ्ता राजबल्लभ यादव की पत्नी के लिए राबड़ी देवी ने मांगे वोट, कहा- उन्हें फंसाया गया

नवादा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आरजेडी ने राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को टिकट दिया है. राजबल्लभ यादव को रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.

नवादा: रेप मामले में सजायाफ्ता आरजेडी के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी चुनावी मैदान में हैं. आरजेडी ने नवादा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है. आज राबड़ी देवी पार्टी की उम्मीदवार विभा देवी के लिए वोट मांगने नवादा पहुंचीं. राबड़ी देवी ने पहले राजबल्लभ यादव को निर्दोष बताया फिर लोगों से अपील की कि वे विभा देवी को वोट दें. उन्होंने कहा कि राजबल्लभ यादव को फंसाने का काम किया गया है. विभा देवी प्रत्याशी हैं, उन्हें जिताएं.

राबड़ी एक तरफ रेप मामले में सजायाफ्ता की पत्नी को वोट देने की बात कर रही थीं तो दूसरी तरफ बिहार में रेप की घटना बढ़ने का आरोप भी लगा रही थीं. उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा दिया गया था लेकिन पूरे बिहार में रेप और अपहरण हो रहे हैं. इसके लिए उन्होंने भारत सरकार और राज्य की सरकार को दोषी ठहराया.

विभा देवी के लिए वोट मांगने पहुंची राबड़ी देवी ने यह भी कहा कि लालू यादव साजिश के तहत जेल में बंद हैं. उनको फंसाने का काम किया गया है. हमलोग देश को बचाने के लिए खड़े हुए हैं. बीजेपी के गठबंधन को भगाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था. हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात की थी लेकिन पांच साल हो गए नौकरी मिली क्या?

आरजेडी के विधायक राजबल्लभ यादव को अयोग्य ठहराए जाने के बाद नवादा विधानसभा सीट खाली हो गई. रेप के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राजबल्लभ यादव को अपनी सीट गंवानी पड़ी. इस सीट पर आरजेडी ने विभा देवी को मैदान में उतारा है. नवादा विधानसभा सीट पर 11 अप्रैल को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है.

बता दें कि फरवरी 2016 में नालंदा की एक नाबालिग लड़की को नवादा ले जाकर रेप किया गया था. पीड़िता ने बलात्कार का आरोप आरजेडी विधायक राजबल्‍लभ यादव पर लगाया था. आरोप था कि रेप की घटना नवादा में राजबल्लभ यादव के चार मंजिला मकान में हुई थी. इस मामले 21 दिसंबर 2018 को कोर्ट ने राजबल्लभ यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव
'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget