एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: सरकार के दावों की पोल खोलती क्वारंटीन सेंटरों की बदहाली की तस्वीरें, रिवर्स पलायन भी चुनौती

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन जारी है. ऐसे में राज्य सरकार की अग्नि परीक्षा अब शुरू हुई है. राज्य में क्वारंटीन सेंटरों की बदहाली की तस्वीरें सरकार के दावों की पोल खोल रही है.

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना महामारी ने रिवर्स पलायन करा दिया है. उत्तराखंड से बाहर गए लोग वापस अपने घरों को लौट आए हैं. सरकार के द्वारा ऐसे लोगों को क्वारंटीन किया गया है, लेकिन क्वारंटीन सेंटरों में हो रही मौतें सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही हैं. हद तो तब हो गई जब नैनीताल की एक छोटी सी मासूम को क्वारंटीन सेंटर में सांप ने काट लिया और उसकी मौत हो गई.

ना रुकने का ठौर,  ना ही खाने का ठिकाना बस चलते जाना है. इस समय मंजिल है अपना घर. अपने गांव को छोड़ बाहर बसे लोग इस समय वापस लौट रहे हैं, उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह इस वक्त उनका घर है, लेकिन जहां लोग अपनी जान बचाने के लिए आ रहे हैं, वहींं उनकी मौतों के सिलसिले ने सरकार के दावों को कठघरे में खड़ा कर दिया है.
प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी
जब से कोरोना काल में प्रवासियों के लौटने का सिलसिला शुरू हुआ है, तब से क्वारंटीन सेंटरों में खामियों की खबरें, लोगों की मौत की खबरों ने सरकार के हवा-हवाई दावों की हकीकत को सामने रख दिया है. अभी राज्य में डेढ़ लाख से कुछ अधिक लोग आ चुके हैं और इतने ही लोगों ने अपने घर आने के लिए आवेदन किया है. ऐसे में जितने भी लोग वापस लौट रहे हैं, उनके लिए सरकार बार-बार ये बात कहती दिखाई दे रही है कि उनके पास पूरी व्यवस्थाएं हैं, लेकिन अगर व्यवस्थाएं होती तो शायद एक मासूम को क्वारंटीन सेंटर में सांप नहीं डसता और शायद वो आज जिदा होती.
देहरादून के जिलाधिकारी का कहना
वहीं, देहरादून के जिलाधिकारी से जब क्वारंटीन सेंटर्स में व्यवस्थाओं के बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि वहीं क्वारंटीन सेंटर्स बनाए जा रहे हैं, जहां पर उचित व्यवस्थाएं हैं. साथ ही, यहां पर पीआरडी जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है. डीएम का कहना है कि कोशिश की जा रही है, सबको अच्छी सुविधाएं मिलें. ये बात तो राजधानी देहरादन की है, जहां पूरा शासन-प्रशासन बैठता है, लेकिन उन पहाड़ों का क्या जहां पूरी जिम्मेदारियां ग्राम प्रधानों पर छोड़ दी गई हैं. क्या पहाड़ के लोगों को उचित व्यवस्थाएं नहीं चाहिए. क्या यूं ही मौतों की ख़बरों पर मातम मनाएंगे या कुछ करेंगे भी.
विपक्ष  का आरोप
वहीं, विपक्ष ने भी सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार की व्यवस्थाएं हवा-हवाई हैं. सरकार को इस दौर में विपक्ष से भी संवाद करना चाहिए, लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता पर बनी हुई है.
राज्य में भले ही सरकार बार-बार ये बात कह रही है कि प्रवासियों के लिए उनकी व्यवस्थाएं पूरी हैं, लेकिन उत्तराखंड में जिस तरह से गंभीर मामले सामने आ रहे हैं, वो सरकार की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह खड़े जरूर करती हैं. अभी तो आधे ही प्रवासी राज्य में लौटे हैं. हालात अभी से खराब हैं. ऐसे में  जिस तरह से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ये स्थिति प्रदेश के लिए सरकार की अव्यवस्थाओं के बीच चिंता बढ़ा रही है.
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 7 लोगों की मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 7 लोगों की मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget