एक्सप्लोरर

प्रयागराज: शहीद महेश के परिजन बोले- हमले का बदला लिया जाना चाहिए

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में कुंभ नगरी प्रयागराज के महेश यादव भी शहीद हुए हैं. महेश यादव सीआरपीएफ में कांस्टेबल थे और बिहार में 118 बटालियन में तैनात थे.

प्रयागराज: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में कुंभ नगरी प्रयागराज के महेश यादव भी शहीद हुए हैं. महेश यादव सीआरपीएफ में कांस्टेबल थे और बिहार में 118 बटालियन में तैनात थे. ढाई साल पहले ही नौकरी पाने वाले महेश पर पूरे परिवार का पेट पालने की ज़िम्मेदारी थी. वह बीमार पिता का इलाज करा रहे थे तो मां के लिए पक्का मकान बनवा रहे थे. छोटे भाई की पढ़ाई और इकलौती बहन की शादी के साथ ही पत्नी व दो मासूम बच्चों को पालने का ज़िम्मा भी उन्हीं के पास था. मिलनसार स्वभाव के महेश की शहादत पर परिवार ही नहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है. चार और छह साल के मासूम बेटों को इस बात का एहसास भी नहीं कि पिता का साया उनके सिर से उठ चुका है. रोती बिलखती पत्नी संजू देवी के पास अपना दुख बयां करने करने के लिए शब्द नहीं है. बहन संजना और मां शांति देवी इस कदर गुस्से में हैं कि पीएम मोदी और उनकी सरकार से इस हमले का बदला फ़ौरन लिए जाने की मांग कर रहे हैं. बारहवीं क्लास की पढ़ाई कर रही बहन संजना के आंसू तो थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वह बार बार पीएम मोदी से हमलावरों व उनके मददगारों को इसी तरह बम से धमाका कराकर उड़ाने की अपील कर रही है. महेश कुमार यादव प्रयागराज के यमुनापार के मेजा इलाके के रहने वाले थे. दो भाईयों और इकलौती बहन में सबसे बड़े महेश को उनके पिता सुरेश ने ऑटो रिक्शा चलकर पढ़ाया और पाला था. महेश बचपन से ही देश के लिए लड़ने का सपना देखते थे, इसीलिये उन्होंने खेती करने के साथ ही पढ़ाई जारी रखी और 2016 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए. पिता सुरेश गंभीर रूप से बीमार रहते हैं. छोटा भाई उनका इलाज कराने मुम्बई गया हुआ था. सोमवार को प्रयागराज से वापस जाते वक्त उन्होंने दोनों बेटों चार साल के साहिल व छह साल के समर से जल्द ही तोहफे लाने की बात कही थी. अगली बार लौटने पर उन्हें बहन का रिश्ता तय करने जाना था. महेश की शहादत के बाद परिवार अब अनाथ हो गया है. महेश इतने मिलनसार व हंसमुख थे कि उन्हें याद कर पूरा गांव रो रहा है. परिवार और गांव के लोग पीएम मोदी व उनकी सरकार से महेश की मौत का बदला लेने व आतंकियों और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिए जाने की मांग कर रहे हैं. लोगों को उम्मीद है कि पीएम मोदी इस बार अपने वायदे को ज़रूर निभाएंगे और देश से आतंक का खात्मा करेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget