एक्सप्लोरर

यूपी: घोसी लोकसभा के बसपा सांसद अतुल राय के घर कुर्की का आदेश हुआ चस्पा

रेप केस में फरार चल रहे बसपा के सांसद अतुल राय के घर पर कुर्की का नोटिस लगा दिया गया है. चुनाव के वक्त ही उन पर रेप का आरोप लगा था.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनिर्वाचित सांसद अतुल राय के अदालत में हाजिर ना होने पर उनके घर पर कुर्की के नोटिस चस्पा किया गया है. उन पर एक पूर्व छात्रा की शिकायत पर वाराणसी के लंका थाने में रेप का मामला दर्ज गया है. रेप के आरोप में फरार अतुल राय ने सर्वोच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत लेने का प्रयास किया था. फरारी काटने के दौरान ही लोकसभा चुनाव में बीजेपी सांसद को शिकस्त देने वाले अतुल राय समर्पण करने के प्रयास में हैं, लेकिन उनकी तलाश में लगी पुलिस ने वाराणसी में उनके आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है.

लोकसभा चुनाव के दौरान ही अतुल राय पर रेप का आरोप लगा था, जिसके बाद से वे फरार चल रहे हैं. उन्होंने उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन उन्हें कहीं भी राहत नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने अदालत में समर्पण की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद पुलिस ने कुर्की का आदेश जारी किया है.

घोसी से सांसद अतुल राय को खोजने में पुलिस की सभी टीमें नाकाम साबित हो चुकी हैं. अपराध शाखा का सर्विलांस सेल भी उनका पता लगाने में असफल रहा. आत्मसमर्पण की अर्जी और गिरफ्तारी पर रोक की याचिका खारिज होने से सांसद के सामने जेल जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है लेकिन वह पुलिस से भागते फिर रहे हैं.

अतुल कुमार राय पर बलिया की एक युवती ने बनारस के लंका थाने में रेप, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत कई धाराओं मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले के मुताबिक, अतुल राय युवती को लंका स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में झांसा देकर ले गए और उनका यौन शोषण किया.

युवती ने उन पर यह आरोप भी लगाया है कि बसपा नेता रेप के बाद उस पर मुंह बंद रखने का दबाव बनाते रहे हैं. रेप का आरोप लगने के बाद भी लोकसभा चुनाव में बसपा के अतुल राय ने भाजपा के सांसद हरिनारायण राजभर को 1,22,018 हजार मतों से हराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget