एक्सप्लोरर

यूपी में शुरू होगा शराब-बीयर का उत्पादन, आबकारी विभाग ने जारी किए निर्देश

यूपी में शराब-बीयर का उत्पादन शुरू किया जा रहा है.इसको लेकर आबकारी विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं.

लखनऊ: देश और दुनिया में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है. अब तक देश में 13 हजार से ज्यादा मामले कोरोना के सामने आ चुके हैं.  इसके चलते लॉकडाउन को भी तीन मई तक बढ़ा दिया गया है. वहीं एक बड़ी खबर सामने आई है कि उत्तर प्रदेश में शराब और बियर का उत्पादन फिर से शुरू होगा.

लॉकडाउन के कारण उत्तर प्रदेश में शराब की दुकाने बंद है. आबकारी विभाग ने शराब और बियर के उत्पादन शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं. सरकारी सूत्रों का कहना है कि शराब और बियर का स्टॉक बढ़ाया जाएगा, ताकि तीन मई को लॉकडाउन खत्म होता है तो बाजार में उसकी आपूर्ति आसानी से की जा सके.

लॉकडाउन में उदासी से बचने के लिए शराब और तंबाकू के सेवन से बचें

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के संकट की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान लोगों को उदासी और एकाकीपन से निजात पाने के लिए तंबाकू और शराब के सेवन से बचने की सलाह दी है. मंत्रालय ने कहा है कि धूम्रपान या नशा, रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा असर डालेगा. मंत्रालय ने लोगों को परामर्श दिया है कि तंबाकू और अल्कोहल का सेवन न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर डालेगा बल्कि दिमागी सेहत को भी प्रभावित करेगा.

मंत्रालय ने लॉकडाउन की अहमियत रेखांकित करते हुए कहा कि इसका मकसद संक्रमण को एक व्यक्ति से दूसरे लोगों में फैलने से रोकना और खुद और दूसरों की संक्रमण से सुरक्षा करना है. इसके तहत सिर्फ और सिर्फ आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिये ही बाहर जाना अपेक्षित है.

कोरोना का कहर जारी

बता दें कि देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 13387 हो गई है. इनमें 11201 एक्टिव मरीज हैं. जबकि 437 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. वहीं 1748 लोग अब तक ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 23 मरीजों की मौत हुई है.

किस राज्य में हुईं कितनी मौतें?

अब तक कुल 437 मौतों में से, सबसे ज्यादा 194 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, गुजरात में 36, दिल्ली में 38 और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं. तमिलनाडु में 15 और आंध्र प्रदेश में 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है. पंजाब, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 13-13 मौतें हुई हैं. पश्चिम बंगाल में 10 मौतें दर्ज की गई हैं.

पढ़ें-

कोरोना वायरस: भारतीय एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े करीब 20 लाख लोगों की नौकरियों पर खतरा

आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे RBI गवर्नर, हो सकता है बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP कैबिनेट का फैसला, प्रयागराज में HC अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास
UP कैबिनेट का फैसला, प्रयागराज में HC अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: अमरावती सीट पर शिंदे गुट आगे, नागपुर में किसको बढ़त?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: अमरावती सीट पर शिंदे गुट आगे, नागपुर में किसको बढ़त?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget