एक्सप्लोरर

प्रयागराज: घटने लगा है गंगा और यमुना का जलस्तर लेकिन अभी कम नहीं होंगी लोगों की मुसीबतें

दोनों नदियां अब बढ़ने के बजाय धीमी रफ़्तार से घटने लगी हैं, लेकिन लोगों की मुसीबत अभी कतई कम नहीं हुई है. बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है और लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रयागराज: हर तरफ तबाही मचाने के बाद खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना के बाद गंगा का भी जलस्तर घटने लगा है. गंगा-यमुना दोनों एक-एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से घट रही हैं. इससे लोगों ने राहत की सांस तो ली है, लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं. गलियों-बस्तियों से पानी सिमटने के साथ ही अब वहां संक्रमण फैलने की आशंका है. उधर, हमीरपुर, बांदा में जल स्तर तेजी से घटने से अगले 48 घंटे में यहां भी तटवर्ती इलाकों में भरा जल काफी हद तक उतरने की बात कही जा रही है.

खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर जाने के बाद यमुना तो शनिवार की रात से मामूली गति से घटने लगी, लेकिन गंगा का जलस्तर रात भर स्थिर रहा. सुबह से गंगा के जलस्तर के भी घटने का क्रम शुरू हुआ, लेकिन उतार-चढ़ाव बने रहने की वजह से लोग दिल थामे रहे. दोपहर दो बजे फिर गंगा स्थिर हो गई. हालांकि छतनाग में गंगा और नैनी में यमुना के घटने से थोड़ी राहत महसूस की जाती रही.

रात दस बजे से फिर गंगा-यमुना में क्रमश: एक-डेढ़ सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से घटाव शुरू हो गया. सिंचाई विभाग बाढ़ खंड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार फिलहाल चंबल, केन और बेतवा के बांधों से बड़ी जलराशि नहीं छोड़ी गई है.

शहर के तीन दर्जन से ज़्यादा मोहल्ले अब भी जलमग्न हैं. सत्तर से ज़्यादा गांवों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है. तमाम रास्ते और सड़कें अब भी बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं. बाढ़ की वजह से सभी स्कूल कालेज और कोचिंग संस्थान अब छब्बीस सितम्बर तक बंद रखे जाने के आदेश दिए गए हैं.

बाढ़ की वजह से अकेले प्रयागराज में पांच लाख से ज़्यादा की आबादी प्रभावित है. यहां अब भी चारों तरफ पानी ही पानी नज़र आ रहा है. अगर पानी आज भी घटता रहा, तब भी हालात सामान्य होने में करीब हफ्ते भर का वक्त लग जाएगा. यहां पांच हज़ार से ज़्यादा लोग अब भी बाढ़ राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं, जबकि डेढ़ लाख से ज़्यादा लोग घर बार छोड़कर दूसरी जगहों पर रहने को मजबूर हैं.

यूपी: अयोध्या के दीपोत्सव में जीवंत होंगे त्रेता युग के दृश्य, साढ़े तीन लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी श्री राम की नगरी

यूपी: रामपुर में उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने की डीएम, एसपी को हटाने की मांग

ग्रामीण क्षेत्र में काम करने को लेकर डॉक्टरों से भरवाया जाएगा बांड: योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर: नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा का ऐलान, बोले- 'पूर्ण राज्य के दर्जे...'
जम्मू कश्मीर: नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा का ऐलान, बोले- 'पूर्ण राज्य के दर्जे...'
70 लाख कैश, 48 घड़ियां, ADM रविंद्र कुमार के यहां छापे में मिला नोटों का ढेर
70 लाख कैश, 48 घड़ियां, ADM रविंद्र कुमार के यहां छापे में मिला नोटों का ढेर
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
'ये देश तुम्हारे पिताजी का नहीं...', प्रवेश वर्मा पर भड़के अरविंद केजरीवाल
'ये देश तुम्हारे पिताजी का नहीं...', प्रवेश वर्मा पर भड़के अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget