एक्सप्लोरर

UPTET Exam: पकड़ा गया इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये नक़ल कराने वाला गिरोह, अभ्यर्थियों से लिए थे लाखों रुपये

पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से पांच स्पाई माइक, सात मोबाइल और साठ हजार रूपये नगद बरामद किये हैं. गिरफ्तार युवकों में से एक स्पाई माइक के साथ इम्तहान देने पहुंचा था, जबकि बाकी लोगों ने कुछ अभ्यर्थियों से लाखों रूपये एडवांस लेकर उन्हें स्पाई माइक के साथ इम्तहान दिलाने की साजिश रची थी.

प्रयागराज: यूपी के बेसिक स्कूलों में टीचर्स की भर्ती के लिए ज़रूरी टीचर्स एलिजिबिलटी टेस्ट यानी टीईटी के इम्तहान में गड़बड़ी करने के आरोप में प्रयागराज से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए लोगों में तीन महिलाएं भी हैं. इन महिलाओं में से दो पैसे लेकर दूसरे की जगह इम्तहान दे रही थीं, जबकि एक को नक़ल करते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से पांच स्पाई माइक, सात मोबाइल और साठ हजार रूपये नगद बरामद किये हैं. गिरफ्तार युवकों में से एक स्पाई माइक के साथ इम्तहान देने पहुंचा था, जबकि बाकी लोगों ने कुछ अभ्यर्थियों से लाखों रूपये एडवांस लेकर उन्हें स्पाई माइक के साथ इम्तहान दिलाने की साजिश रची थी.

हालांकि क्राइम ब्रांच द्वारा कई लोगों को इम्तहान शुरू होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिए जाने से ये लोग अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके. गिरोह का सरगना अब भी फरार है. गिरोह के तार देश की राजधानी दिल्ली से जुड़े हुए हैं.

UPTET Exam: पकड़ा गया इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये नक़ल कराने वाला गिरोह, अभ्यर्थियों से लिए थे लाखों रुपये

प्रयागराज के एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक़ पकड़े गए युवकों का गिरोह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये नक़ल कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रूपये वसूलता है. यहां भी इन्होंने तमाम अभ्यर्थियों से दो से चार लाख रूपये एडवांस ले रखे थे. बहरहाल पुलिस की सक्रियता की वजह से परीक्षा में गड़बड़ी की एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है. गिरफ्तार सातों लोगों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया है.

बता दें कि यूपी एसटीएफ ने मुरादाबाद से 6 साल्वरों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ की टीम साल्वरों से मझोला थाना क्षेत्र में एक स्थान पर पूछताछ कर रही है. ये गिरोह पैसे लेकर दूसरों की जगह परीक्षा दिलवाते थे. इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget