एक्सप्लोरर

प्रयागराज: दिसम्बर में कुंभ मेले के कार्यों का लोकार्पण कर सकते हैं पीएम मोदी, तैयारियां हुई तेज

पीएम को दिसम्बर के दूसरे हफ्ते में प्रयागराज बुलाए जाने की तैयारी है. पीएम मोदी के संभावित कार्यक्रमों की तैयारियों को परखने के लिए यूपी के चीफ सेक्रेट्री अनूप चंद्र पांडेय मंगलवार को प्रयागराज में थे. यहां उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की तो साथ ही कुंभ क्षेत्र और शहर में हो रहे कामों का जायज़ा भी लिया.

प्रयागराज: यूपी की योगी सरकार ने संगम के शहर प्रयागराज में लगने जा रहे कुंभ मेले के लिए हो रहे कार्यों की शुरुआत पीएम नरेन्द्र मोदी से कराए जाने की तैयारियां ज़ोर-शोर से शुरू कर दी हैं. पीएम को दिसम्बर के दूसरे हफ्ते में प्रयागराज बुलाए जाने की तैयारी है. पीएम मोदी सोलह दिसम्बर को प्रयागराज आकर कुंभ के कार्यों का औपचारिक लोकार्पण कर सकते हैं.

पीएम मोदी के संभावित कार्यक्रमों की तैयारियों को परखने के लिए यूपी के चीफ सेक्रेट्री अनूप चंद्र पांडेय मंगलवार को प्रयागराज में थे. यहां उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की तो साथ ही कुंभ क्षेत्र और शहर में हो रहे कामों का जायज़ा भी लिया. उन्होंने दोहराया कि सरकार कुंभ को दिव्य व भव्य आयोजन बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है और इसे समूची दुनिया के लिए यादगार आयोजन बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. सीएम योगी दो दिसम्बर को प्रयागराज आकर पीएम के दौरे की तैयारियों का जायज़ा लेंगे.

चीफ सेक्रेटरी अनूप पांडेय ने सुबह कई राउंड में अफसरों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की. उन्होंने कमिश्नर समेत दूसरे अफसरों को सभी काम समय से पूरे करने की सख्त हिदायत दी. शहर में हो रहे स्थाई कार्यों की समय सीमा उन्होंने पंद्रह दिनों के लिए बढ़ाकर तीस नवम्बर से पंद्रह दिसम्बर कर दी है. कुंभ के काम अब पंद्रह दिसम्बर तक किये जाएंगे. बैठक के बाद उन्होंने शहर में बन रहे पुलों, सड़कों, चौराहों और पार्कों का निरीक्षण किया तो साथ ही कुंभ मेला क्षेत्र में जाकर वहां तैयारियों का जायज़ा लिया. उन्होंने अफसरों से साफ़ तौर पर कहा कि क्वालिटी से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
आगरा में भाई ने बड़ी बहन को मारी गोली, पुलिस जांच में सामने आई यह वजह
आगरा में भाई ने बड़ी बहन को मारी गोली, पुलिस जांच में सामने आई यह वजह
अखिलेश यादव का दिखा अलग अंदाज, काफिला रोककर काकोरी में खाया समोसा
अखिलेश यादव का दिखा अलग अंदाज, काफिला रोककर काकोरी में खाया समोसा
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget