एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण को लेकर कानून बनाया जाए नहीं तो ढूंढ लेंगे दूसरा पीएम: प्रवीण तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया ने कहा, "सरकार तीन तलाक और एससी-एसटी एक्ट पर अध्यादेश ला सकती है तो राम मंदिर के लिए अध्यादेश क्यों नहीं ला सकती. राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के मुद्दे पर किसी कोर्ट के आदेश पर निर्भर नहीं रहेंगे."

लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने यहां रविवार को केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर कानून बनाया जाए, नहीं तो वह दूसरा प्रधानमंत्री ढूंढ लेंगे.

उन्होंने कहा, "हमें किसी व्यक्ति से प्रेम नहीं है. जो राम का सम्मान न कर सके वह किसी काम का नहीं है."

लखनऊ के कृष्णानगर स्थित ईको गार्डेन में अहिप के 'अयोध्या चलो' अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर भाजपा लोकसभा में 2 सीटों से लेकर पूर्ण बहुमत की सरकार तक पहुंची है. बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय अधिवेशन में कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन साढ़े 4 वर्ष बीतने के बाद नरेंद्र मोदी अब अयोध्या आना तक भूल गए.

उन्होंने कहा, "सरकार तीन तलाक और एससी-एसटी एक्ट पर अध्यादेश ला सकती है तो राम मंदिर के लिए अध्यादेश क्यों नहीं ला सकती. राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के मुद्दे पर किसी कोर्ट के आदेश पर निर्भर नहीं रहेंगे."

उन्होंने कहा, "हम चेतावनी देना चाहते हैं कि अगर राम मंदिर के निर्माण कानून बनाकर शुरू नहीं हुआ तो हम प्रधानमंत्री भी बदल सकते है. हमें किसी व्यक्ति से प्रेम नहीं है. जो राम का सम्मान न कर सके, वह किसी काम का नहीं है."

जनसभा में आए हजारों समर्थकों की ओर इशारा करते हुए तोगड़िया ने कहा, "हिंदुओं का खोया हुआ गौरव और सम्मान पाने के लिए हम इकट्ठे हुए हैं. यह सपना अशोक सिंघल का है और हिंदुओं का है. राममंदिर का संघर्ष मोदी के सामने शुरू नहीं हुआ है. राजीव गांधी, नरसिंह राव, अटल विहारी वाजपेयी के सामने भी संघर्ष था. मुख्यमंत्री योगी और महंत अवैद्यनाथ का भी ये सपना है."

उन्होंने आगे कहा, "हम प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम राम मंदिर बनाएंगे, धारा 370 हटाएंगे, सस्ती शिक्षा, सस्ता पेट्रोल, युवाओं के लिए रोजगार लाकर ही मानेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget