एक्सप्लोरर

अमेठी की सियासी लड़ाई: एक राजा दो रानी, दोनों आमने सामने!

नई दिल्ली: यूपी के सियासी रण में अमेठी की लड़ाई सबसे दिलचस्प हो चली है. यहां एक राजा की दो रानियां आमने-सामने हैं. कांग्रेस सांसद और राजघराने के महाराज संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह और दूसरी पत्नी अमिता सिंह आमने-सामने हैं.

रानियों की जंग गठबंधन को ठेंगा रानियों की इस जंग ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को भी ठेंगा दिखा दिया है. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गायत्री प्रजापति पहले से ही अमेठी से चुनाव मैदान में उतरे हुए थे. बावजूद इसके आज अमिता सिंह ने कांग्रेस के टिकट से नामांकन भर दिया. अमिता चुनाव के मैदान में ना किसी को दोस्त मानती हैं ना दुश्मन. अमिता जीत का दावा कर रही हैं और एसपी से फ्रेंडली फाइट के लिए बिलकुल तैयार नहीं हैं

अमिता क्यों उतरीं मैदान में? आपको बता दें पिछली बार अमेठी सीट पर एसपी के गायत्री प्रजापति जीते थे. अमिता सिंह 6 हजार वोटों से गायत्री से हार गई थीं. अमिता सिंह दो बार अमेठी से विधायक रह चुकी हैं. यही वजह है कि अमिता ने मैदान नहीं छोड़ा और गठबंधन के बाद भी मैदान में हैं, पति संजय और बेटी के साथ नामांकन करने पहुंची अमिता को जीत का पूरी भरोसा है.

महाराज का साथ किसके साथ? महाराजा संजय सिंह खुद कार चलाकर अमिता का नामांकन कराने आए. संजय सिंह कहते हैं उनकी सिर्फ एक रानी है और उसके वो मजबूती से खड़े हैं. वहीं संजय सिंह की पहली पत्नी और बीजेपी उम्मदवार गरिमा, महाराज संयज पर कोई भी टिप्पणी करने से बचती रहीं हैं.

सियासत नहीं ये विरासत की जंग है! गरिमा सिंह, संजय सिंह की पहली पत्नी हैं. साल 1995 में संजय सिंह ने अमिता से दूसरी शादी कर ली. गरिमा और संजय के तलाक मामला हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा. संजय सिंह का दावा है कि गरिमा से उनका तलाक हो गया है, जबकि गरिमा अब भी अपने आप को तलाकशुदा नहीं मानती. अब दोनों पत्नियों में विरासत की जंग चल रही है.

किस करवट बैठेगा ऊंट? दोनों रानियों का पारिवारिक युद्ध अब सियासी जंग में भी तब्दील हो चुका है. सहानुभूति के दम पहली रानी की जीत का दावा किया जा रहा है जबकि दूसरी रानी अमिता को पति के साथ का भरोसा. वहीं दोनों को सपा प्रत्याशी गायत्री प्रजापति अकेले ही मात देने का दंभ भर रहे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सुबह-सबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
शिमला में सुबह-सबह कांपी धरती, 4.1 रही तीव्रता से आया भूकंप
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget