एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता के क़त्ल का खुलासा, छह गिरफ्तार पर दोनों शूटर अब भी फरार

इलाहाबाद पुलिस ने आठ मई को फ़िल्मी अंदाज में मौत के घाट उतारे गए बीजेपी नेता व नगर पंचायत के सभासद पवन केसरी मर्डर केस का खुलासा करने का दावा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

इलाहाबाद: इलाहाबाद पुलिस ने आठ मई को फ़िल्मी अंदाज में मौत के घाट उतारे गए बीजेपी नेता व नगर पंचायत के सभासद पवन केसरी मर्डर केस का खुलासा करने का दावा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि बीजेपी नेता को गोली मारने वाले दोनों शूटर समेत तीन लोग अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं.

पुलिस के मुताबिक़ सभासद पवन केसरी का क़त्ल हत्या के एक मामले में आरोपियों की पैरवी किये जाने का बदला लेने के लिए की गई थी. पवन केसरी यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का बेहद करीबी था. हालांकि पुलिस के इस खुलासे को लेकर तमाम सवाल भी उठ रहे हैं.

इलाहाबाद: वकील के हत्यारों का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस ने घोषित किया 25000 का इनाम

गौरतलब है कि इलाहाबाद के फूलपुर इलाके में आठ मई की रात को बीजेपी के स्थानीय नेता और नगर पंचायत के सभासद पवन केसरी की बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था. पवन केसरी को उस वक्त गोली मारी गई थी, जब वह पार्टी के एक नेता के साथ ढाबे पर खाना खाने के बाद स्कूटी से वापस अपने घर लौट रहे थे.

उनकी हत्या के बाद इलाहाबाद में जमकर कोहराम मचा था. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीन दिन बाद पवन के घर जाकर उनके परिवार वालों को बीस लाख रूपये की सरकारी मदद भी दी थी. इस मामले में इलाहाबाद के तत्कालीन एसएसपी आकाश कुलहरि का तबादला भी कर दिया गया था.

इलाहाबाद: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने माना- खराब हुई है कानून व्यवस्था, पर जल्द ही सुधार का दावा

इलाहाबाद पुलिस के अफसरों के मुताबिक़ फूलपुर इलाके में इसी साल सत्रह जनवरी को शहजादे नाम के युवक की हत्या हुई थी. हत्या का आरोप मनोज तिवारी पर लगा था. पवन केसरी, मनोज की पैरवी कर रहे थे.

पवन इस मर्डर केस की जांच सीबीसीआडी में ट्रांसफर करा रहे थे. शासन से उसकी फ़ाइल इलाहाबाद तक आ भी गई थी. इलाहाबाद के एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक़ मृतक शहजादे के परिवार वाले इससे पवन केसरी से काफी नाराज़ थे.

पवन द्वारा पैरवी किये जाने से नाराज़ होकर ही शहजादे के भाई सोनू उर्फ़ सिराज व परिवार के दूसरे लोगों ने उसकी हत्या की साजिश रची और बीजेपी नेता की हत्या की सुपारी दे दी. एसएसपी के मुताबिक़ फरार शूटर्स व बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget