एक्सप्लोरर

नोएडा: चौकी में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी कबाड़ी को बेचने वाला चौकी प्रभारी निलंबित, मुकदमा दर्ज

केन्द्रीय गृह मंत्रालय में तैनात डिप्टी सेक्रेटरी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की पत्नी हर्ष रानी की दुर्घटनाग्रस्त कार को कबाड़ी के संग मिलकर कटवा कर बेचने वाले चौकी प्रभारी को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है.

नोएडा: केन्द्रीय गृह मंत्रालय में तैनात डिप्टी सेक्रेटरी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की पत्नी हर्ष रानी की दुर्घटनाग्रस्त कार को कबाड़ी के संग मिलकर कटवा कर बेचने वाले गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर-39 में तैनात एक चौकी प्रभारी को एसएसपी ने मंगलवार को निलंबित कर दिया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है. आरोपी के खिलाफ खिलाफ थाना सेक्टर 39 में धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि चौकी प्रभारी दिनेश कुमार की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

पुलिस अधीक्षक नगर सुधा सिंह ने बताया कि दिल्ली के लोधी कॉलोनी की रहने वाली हर्ष रानी की मारुति स्विफ्ट कार 10 नवंबर वर्ष 2018 को सेक्टर-98 के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. एसपी ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार सेक्टर 98 चौकी पर, चौकी प्रभारी दिनेश कुमार की देखरेख में खड़ी थी.

एसपी ने बताया कि सोमवार की रात को थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह चौकी पर पहुंचे, तथा क्षतिग्रस्त कार के बारे में जानकारी हासिल की, तो उन्हें पता चला की चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने अमानत में खयानत करते हुए उक्त कार को बोबी नामक कबाड़ी के संग मिलकर कटवा दिया, तथा उसे बेचकर मोटी रकम हासिल की. उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले की विभागीय जांच भी की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget