एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को प्रयागराज में करेंगे 3500 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण 

कुंभ को लेकर प्रयागराज में तैयारी जोरो पर हैं. इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को प्रयागराज जा रहे हैं. वह वहां लगभग 3500 करोड़ रुपए के कामों का लोकार्पण करेंगे.

प्रयागराज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को प्रयागराज (इलाहाबाद) जाएंगे. वह प्रयागराज में लगभग 3500 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा के बारे में जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी. मुख्यमंत्री योगी कुंभ मेले को लेकर चल रही तैयारियों की शनिवार शाम को समीक्षा कर रहे थे. इसी के बाद उन्होंने लोगों को पीएम की यात्रा के बारे में बताया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम प्रयागराज पहुंचे

सर्किट हाउस में समीक्षात्मक बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा, “एक भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन प्रयागराज की धरती पर हो सके, इसके लिए हमने एक साल पहले ही कार्य प्रारंभ कर दिया था. कार्य की प्रगति बहुत अच्छी है.” उन्होंने कहा, “पहली बार प्रयागराज में कुंभ का जो आयोजन होगा, केंद्र और प्रदेश के सहयोग से यहां ढांचागत विकास के कार्य लोगों को देखने को मिलेंगे. थीम पेंटिंग के माध्यम से प्रयागराज और भारतीय संस्कृति को देश दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का यह एक अद्भुत अवसर होगा.”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रयागराज के कुछ कार्य 15 दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे". उन्होंने कहा, "लगभग 3500 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं 16 दिसंबर को प्रयागराज की धरती पर आएंगे. इन्हीं सब कार्यों की समीक्षा मैंने की है.” मुख्यमंत्री ने कहा, “स्थाई प्रकृति के कार्य 15 दिसंबर तक लगभग पूरे हो जाएंगे. वहीं अस्थाई प्रकृति के कार्य 30 दिसंबर तक पूरे करने की समय सीमा विभिन्न विभागों को दी गई है.

सीएम ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से प्रयागराज के कुंभ को दिव्य और भव्य कुंभ के रूप में प्रस्तुत करने में हम सफल होंगे.” समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री केपी ग्राउंड में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के पुत्र सिद्धांत के प्रीतिभोज में वर वधु को आशीर्वाद देने गए और वहां से स्थलीय निरीक्षण के लिए रवाना हो गए. मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी थे.

यह भी पढ़ें-

अमित शाह: देश में रहने का हक सिर्फ देशवासियों का, धर्मशाला नहीं कि कोई भी आकर रहने लगे गिरिराज सिंह का बड़ा बयान- बोले सरकार के भरोसे नहीं, 100 करोड़ हिंदुओं के पुरुषार्थ से बनेगा मंदिर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget