एक्सप्लोरर

मोदी को अपने काम के बजाय दूसरों के बाथरूम में झांकना पसंद है: राहुल गांधी

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘जन्मपत्री’ सम्बन्धी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि मोदी को जन्मपत्री निकालना और लोगों के बाथरूम में झांकना अच्छा लगता है. उन्हें लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में एसपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार आएगी, नतीजतन अपनी साख पर चोट पहुंचने की हताशा में वह ऐसी बातें कर रहे हैं.

मोदी को पसंद है दूसरों के बाथरूम में झांकना

राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में मोदी की ‘जन्मपत्री’ निकालने सम्बन्धी टिप्पणी पर कहा ‘‘मोदी को जन्मपत्री निकालना अच्छा लगता है...लोगों के बाथरूम में झांकना अच्छा लगता है, वह अपने बाकी समय में यह सब करें लेकिन रोजगार और सुरक्षा देने के सवाल पर वह विफल हो गये हैं, उन्हें यह लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में एसपी-कांग्रेस की सरकार आएगी, इससे उनकी विश्वसनीयता को धक्का लगेगा. वह जो बोल रहे हैं, वह उनकी हताशा है.’’

राहुल ने एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस में अपने गठबंधन के ’प्रगति के 10 कदम’ प्रतिबद्ध हैं हम’ संकल्प पत्र का विमोचन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह टिप्पणी की. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी पिछले दो साल से प्रधानमंत्री हैं. वह कांग्रेस की जन्मपत्री निकालें और आगे बढ़ें.

राहुल का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संसद में की गयी उस टिप्पणी के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रेनकोट पहनकर नहाना तो कोई पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सीखे. अपनी सरकार पर भ्रष्टाचार के इतने आरोप लगने के बावजूद मनमोहन के दामन पर एक भी दाग नहीं लगा. उन्होंने कल हरिद्वार में एक रैली में यह भी कहा था कि कांग्रेस के लोग ज्यादा ना बोलें क्योंकि उनके पास सबकी जन्मपत्री है.

''आज इंटरनेट का जमाना है.. सबकी जन्मपत्री निकलती है''

अखिलेश ने ‘जन्मपत्री’ संबंधी प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा ‘‘यह चुनाव है. इसमें गुस्सा नहीं आना चाहिये. प्रधानमंत्री ने जो चीजें जमीन पर पहुंचायी हैं, उनके बारे में बताएं. आज इंटरनेट का जमाना है.. सबकी जन्मपत्री निकलती है. प्रधानमंत्री अगर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलें तो मैं कह सकता हूं कि वह भी एसपी-कांग्रेस को ही वोट देंगे.’’

अखिलेश ने प्रदेश विधानसभा चुनाव में विपक्षियों के हमलों को उनकी हताशा का नतीजा करार देते हुए आज कहा कि विरोधियों के हाव-भाव और गुस्सा यह बता रहा है कि उनकी जमीन खिसक चुकी है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा बीएसपी मुखिया मायावती द्वारा उन पर व्यक्तिगत छींटाकशी किये जाने पर कहा कि चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है. इसमें ज्यादा भावुक होने या गुस्सा होने की जरूरत नहीं है. यह कहीं ना कहीं बता रहा है कि उनकी जमीन खिसक गयी है.

अखिलेश ने कहा कि विपक्षी लोग एसपी और कांग्रेस के गठबंधन को दो कुनबों का गठबंधन कह रहे हैं लेकिन दरअसल यह दो युवाओं का गठबंधन है. हम युवाओं को जोडें़गे. हम किसी से कुछ छीन नहीं रहे हैं. हम ऐसा चाहते भी नहीं. मैं तमाम मतदाताओं का धन्यवाद देता हूं. पहले चरण का चुनाव हो रहा है. इसमें साइकिल और कांग्रेस को सबसे पहले वोट पड़ा है, और जो आगे होता है, वह आगे ही रहता है.

व्यक्तिगत नाराजगी को नहीं बनाना चाहिये राजनीतिक 

इमाम बुखारी और मौलाना कल्बे जव्वाद के बीएसपी को समर्थन देने के एलान के बारे में अखिलेश ने कहा कि व्यक्तिगत नाराजगी को राजनीतिक नहीं बनाना चाहिये. पहले वाले मौलाना पूर्व में बीजेपी के लिये वोट मांग रहे थे, अब बीएसपी को समर्थन दे रहे हैं. कहीं वह बीजेपी और बीएसपी का तालमेल तो नहीं करा रहे हैं. जहां तक दूसरे वाले मौलाना का सवाल है तो वह आखिरकार हमें ही आशीर्वाद देंगे.

राहुल ने कुछ सीटों पर एसपी और कांग्रेस दोनों के ही प्रत्याशियों के खड़े होने को छोटा मुद्दा बताते हुए कहा कि इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. गठबंधन में तालमेल नहीं होने की बात बिल्कुल गलत है. अखिलेश ने एक सवाल पर कहा कि बीएसपी मुखिया मायावती जो कभी बीजेपी के लिये वोट मांग रही थीं आज बीएसपी के लिये वोट मांग रही है. जनता जानती है कि बीजेपी के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार किसने मनाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
Datia By-election Result 2026 Highlights: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Embed widget