एक्सप्लोरर

वाराणसी में बोले पीएम: न्यू इंडिया में बेईमानी और भ्रष्ट आचरण के लिए कोई स्थान नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने नोटबंदी, बेनामी संपत्ति और कालेधन पर वार किया है और सरकार ईमानदार लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने नोटबंदी, बेनामी संपत्ति और कालेधन पर वार किया है और सरकार ईमानदार लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. प्रधानमंत्री ने मंगलवार को वाराणसी में संत रविदास मंदिर प्रांगण में सीर गोवर्धन में रैदासियों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारी सरकार ने जनता का पैसा लूटने वालों को सजा दी है तो ईमानदारों की मदद भी की है."

उन्होंने कहा,"संत रविदास जी के आशीर्वाद से न्यू इंडिया में बेईमानी और भ्रष्ट आचरण का कोई स्थान नहीं. ईमानदारी से जो आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए हमारी सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी मिलेगी. हाल में आपने देखा होगा जो ईमानदारी से टैक्स देते हैं, ऐसे करोड़ों मध्यम वर्ग के साथियों को पांच लाख की आय तक कर मुक्त कर दिया गया है. ईमानदारी का सम्मान किया जा रहा है."

उन्होंने कहा, "हमारे नौजवान साथी जो डिजिटल इंडिया के युग में सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था का हिस्सा बन रहे हैं, हम उनके साथ मिलकर वर्तमान स्थिति को बदलने वाले हैं. हमें उन लोगों को पहचानना होगा, जो अपने स्वार्थ और राजनीतिक लाभ के लिए जात-पात का मुद्दा उठाते हैं."

मेरठ के शहीद को श्रद्धाजंलि देने उमड़ी भीड़, मां बोली- पोता भी जाएगा भारत मां की सेवा में

मोदी ने कहा, "गरीब परिवारों को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन, मुफ्त में गैस कनेक्शन, 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, किसानों के लिए सिंचाईं व्यवस्था और 6,000 रुपये वार्षिक अनुदान के साथ ही अन्य कई ऐसी योजनाएं शुरू की गई हैं, जो वंचित वर्ग को ऊपर उठाने के लिए हैं."

उन्होंने कहा, "गुरुजी ने ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां बिना किसी भेदभाव के हर किसी का ख्याल रखा जाए. हमारी सरकार पिछले साढ़े चार साल से इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए लोक कल्याण का काम कर रही है."

प्रधानमंत्री ने कहा, "संत रविदास जी की जन्मस्थली करोड़ों लोगों के लिए आस्था और श्रद्धा का स्थल है. आपका सांसद होने के नाते मुझे भी यहां सेवा करने का मौका मिल रहा है."

मोदी ने कहा, "परम पूज्य संत रविदास जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन. सद्भाव, समानता और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उन्होंने जो अनमोल एवं अमिट संदेश दिया, वह हमें सदा प्रेरित करता रहेगा."

मंच पर उनके साथ राज्यपाल राम नाईक, प्रदेश सरकार की पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
महाराष्ट्र: शादी के 4 महीने में संजना की मौत! पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
महाराष्ट्र: शादी के 4 महीने में संजना की मौत! पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget