एक्सप्लोरर

आज पूर्वांचल दौरे पर पीएम मोदी, आजमगढ़ में 340 किमी लंबे एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे

जब यह एक्सप्रेसवे तैयार हो जाएगा तब दिल्ली एक्सप्रेसवे के जरिए पश्चिम में नोएडा से लेकर पूरब में गाजीपुर तक के उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ जाएगी.

वाराणसी/आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से उत्तर प्रदेश के वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर जिलों का दो दिवसीय दौरा करेंगे. वह आज आजमगढ़ में 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे. यह सड़क राजधानी लखनऊ सहित बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक शहरों को जोड़ेगा.

उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ेगी दिल्ली

जब यह एक्सप्रेसवे तैयार हो जाएगा तब दिल्ली एक्सप्रेसवे के जरिए पश्चिम में नोएडा से लेकर पूरब में गाजीपुर तक के उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ जाएगी. वह वाराणसी में 900 करोड़ रुपये की कुछ परियोजनाओं को समर्पित करेंगे और कुछ की आधारशिला रखेंगे. वह वाराणसी सिटी गैस वितरण परियोजना और वाराणसी-बलिया ईएमयू ट्रेन को समर्पित करेंगे.

कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी पंचकोशी परिक्रमा मार्ग और स्मार्ट सिटी मिशन और नमामि गंगे के तहत कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. वह वाराणसी में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र की भी आधारशिला रखेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में 'मेरी काशी' शीर्षक पुस्तक जारी करेंगे. मोदी 15 जुलाई को मिर्जापुर जाएंगे, जहां वे राष्ट्र को बनसागर नगर परियोजना समर्पित करेंगे.

इस परियोजना से इलाके में सिंचाई को बढ़ावा मिलेगा, जिससे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और इलाहाबाद जिलों के किसानों को काफी फायदा पहुंचेगा. इसी कार्यक्रम में मोदी मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री राज्य में 108 जन औषधि केन्द्रों का उद्घाटन करेंगे. मोदी बालूघाट, चुनार में गंगा नदी पर बने पुल को भी समर्पित करेंगे, जो मिर्जापुर और वाराणसी शहर को जोड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget