एक्सप्लोरर

कुंभ से पहले शुरू हो जाएगा प्रयागराज का नया सिविल एयरपोर्ट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

नया सिविल एयरपोर्ट एयरफोर्स के बम्हरौली स्टेशन के नजदीक ही तैयार कराया जा रहा है. इसके लिए दर्जनों किसानों की ज़मीन का अधिग्रहण किया गया है. अकेले एयरपोर्ट की बिल्डिंग पर एक सौ साठ करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे हैं.

प्रयागराज: संगम के शहर प्रयागराज को कुंभ मेले से पहले सिविल एयरपोर्ट की बड़ी सौगात मिलने जा रही है. तकरीबन सात सौ करोड़ रूपये की लागत से तैयार होने वाला यह नया सिविल एयरपोर्ट हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा. तीस नवम्बर तक तैयार होने वाले इस सिविल एयरपोर्ट का उदघाटन दिसम्बर के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराए जाने की तैयारी है. इस नये एयरपोर्ट से कुंभ मेले से पहले चौदह शहरों के लिए हवाई सफर भी शुरू हो जाएगा.

प्रयागराज का यह सिविल एयरपोर्ट लखनऊ के बाद यूपी का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा. एयरपोर्ट का निर्माण योगी सरकार के सिविल एविएशन विभाग के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की निगरानी में हो रहा है. वह हर हफ्ते खुद एयरपोर्ट जाकर तैयारियों का जायज़ा लेते रहते हैं. एयरपोर्ट का काम तकरीबन नब्बे फीसदी पूरा हो चुका है.

भैया दूज पर भाई-बहनों ने लगाई यमुना में डुबकी लगाकर की यमराज की पूजा

प्रयागराज में अभी तक कोई सिविल एयरपोर्ट नहीं था. अकेले नई दिल्ली के लिए जेट एयरवेज के प्लेन एयरफोर्स की हवाई पट्टी से उड़ान भरते थे. मोदी सरकार की उड़ान योजना के तहत यहां इसी साल चार और शहरों लखनऊ, पटना, नागपुर और इंदौर के लिए भी फ्लाइट इसी एयरफोर्स स्टेशन से शुरू की गई.

कुंभ से पहले शुरू हो जाएगा प्रयागराज का नया सिविल एयरपोर्ट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

एयरफोर्स स्टेशन पर नाइट लैंडिंग की सुविधा भी नहीं है, इसकी वजह से यहां रात को यात्री विमान नहीं उतर पाते थे. यूपी की योगी सरकार ने करीब साल भर पहले इलाहाबाद में सिविल एयरपोर्ट बनाने और यहां से तमाम शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू कराने का फैसला किया था.

नया सिविल एयरपोर्ट एयरफोर्स के बम्हरौली स्टेशन के नजदीक ही तैयार कराया जा रहा है. इसके लिए दर्जनों किसानों की ज़मीन का अधिग्रहण किया गया है. अकेले एयरपोर्ट की बिल्डिंग पर एक सौ साठ करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे हैं. एयरपोर्ट निर्माण के काम में साढ़े नौ सौ मजदूरों को लगाया गया है. यहां चौबीसों घंटे काम चलता रहता है. एयरपोर्ट निर्माण का काम टाटा कंपनी को दिया गया है.

अखाड़ा परिषद को उम्मीद, कुंभ से पहले शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण

यूपी के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के मुताबिक़ यह एयरपोर्ट सिर्फ दस महीनों में ही बनकर तैयार हो रहा है, जो अपने आप में एक रिकार्ड है. उनके मुताबिक़ एयरपोर्ट पर दो एयरोब्रिज बनाए गए हैं, इनकी मदद से यात्री सीधे टर्मिनल से ही विमान पर बैठ सकते हैं. इसके अलावा डबल स्टोरी की टर्मिनल बिल्डिंग में एक साथ तकरीबन चार सौ यात्री बैठ सकते हैं.

एयरपोर्ट पर वीआईपी लाउंज, फ़ूड व स्नैक बार और रिटेल आउटलेट समेत दूसरी अत्याधुनिक सुविधाएं भी होंगी. मंत्री नंदी के मुताबिक़ यहां एक साथ चार विमानों की लैंडिंग हो सकेगी. इसके साथ ही रात के अंधेरे व कोहरे में भी विमान उड़ान भर सकेंगे. फिलहाल रनवे एयरफोर्स का ही इस्तेमाल होगा. मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का कहना है कि सिविल एयरपोर्ट के लिए नया रास्ता भी तैयार किया जा रहा है. शहर के ट्रैफिक जाम से हवाई उड़ान वाले मुसाफिरों को बचाने के लिए कुंभ के बाद नया फ्लाईओवर भी बनाये जाने की योजना है.

मेरठ पुलिस पर लूट की वारदात दर्ज ना करने का आरोप, बीजेपी नेताओं का प्रदर्शन

इस सिविल एयरपोर्ट का नामकरण अभी नहीं किया गया है. उदघाटन से ठीक पहले ही इसका नामकरण भी किया जाना है. इसका उदघाटन दिसम्बर के पहले हफ्ते में पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों कराए जाने की तैयारी है. दिसम्बर में ही यहां से मुम्बई -बेंगलुरु और देहरादून के साथ ही चौदह शहरों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हो सकेगी.

नया सिविल एयरपोर्ट बनने और तमाम शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा कुंभ में प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को होगा. उम्मीद जताई जा रही है कि कुंभ मेले के दौरान यहां तकरीबन पांच सौ चार्टर्ड प्लेन भी उतरेंगे. मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का दावा है कि ज़्यादातर फ्लाइट उड़ान योजना की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत ही चलेंगी. कुंभ मेला चौदह जनवरी से शुरू हो रहा है, जिसमे देश -दुनिया से तकरीबन पंद्रह करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget