एक्सप्लोरर

यूपी STF के आदेश को लेकर पीआईबी फैक्ट चेक ने की गलती

यूपी एसटीएफ ने अपने कर्मचारियों को 52 चाइनीज ऐप्स को जल्द से जल्द अनइंस्टॉल करने का आदेश दिया गया था. दावा है कि इन एप्स से डेटा चोरी की संभावना है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ ने असुरक्षित माने जा रहे चीनी ऐप को प्रतिबंधित किया तो पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर आदेश की कॉपी को ग़लत ख़बर करार दिया. एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह अपने कर्मचारियों को चाइनीज ऐप हटाने के निर्देश दिए थे.

इस निर्देश के मुताबिक सभी 52 चाइनीज एप्स को जल्द से जल्द अनइंस्टॉल करने को कहा गया था क्योंकि इससे डाटा चोरी की संभावना काफी ज्यादा है. इसके बाद पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर बताया कि ये ख़बर ग़लत है और ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.

एसटीएफ ने जारी किया था आदेश यूपी एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने मोबाइल से 52 चाइनीज ऐप हटाने का आदेश दिया था. एसटीएफ के कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों को ऐप हटाने का आदेश दिया गया था. एसटीएफ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के बाद यह आदेश जारी किया है. दावा है कि इन ऐप्स से डाटा चोरी होने की आशंका है.

पीआईबी फैक्ट चेक ने की गलती  सोशल मीडिया में वायरल होने वाली ख़बरें सही या ग़लत हैं, इसकी पड़ताल सरकारी स्तर पर करके पीआईबी लोगों को आगाह करता है. उसी श्रृंखला में पीआईबी ने आपत्तिजनक ऐप प्रतिबंधित करने के यूपी एसटीएफ के आदेश को गलत करार दिया. ख़बर लिखे जाने तक पीआईबी फैक्ट चेक के ट्वीट पर 600 से ज़्यादा लाइक्स और 250 के क़रीब रीट्वीट हुए हैं.

एडीजी ने कहा कि कुछ ऐप हटाये गए हैं यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस के अलग अलग विभागों में कई ऐप का इस्तेमाल होता है. कुछ ऐसे ऐप जिनसे डाटा लीक होने का ख़तरा है, उन्हें प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर और मोबाइल पर इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को हटाने का फ़ैसला किया गया है. बता दें कि एसटीएफ के गोमती नगर स्थित दफ़्तर में भी इस आदेश की कॉपी चस्पा की गई है ताक़ि सभी कर्मचारियों को इस बाबत सूचित किया जा सके.

यूपी: सहारनपुर में ग्रामीणों ने बदमाश समझकर मानसिक रूप से बीमार शख्स को पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget