एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से ठीक हो चुका शख्स फिर से पाया गया पॉजिटिव

अधिकारियों के मुताबिक इस व्यक्ति के साथ दो अन्य जमाती ऊना की अम्ब तहसील के नकरोह गांव की एक मस्जिद में रह रहे थे और सभी दो अप्रैल को संक्रमित पाए गए.

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से उबरने वाला व्यक्ति फिर से संक्रमित पाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि तबलीगी जमात का सदस्य शनिवार को संक्रमित पाया गया था. इससे पहले एक हफ्ते के अंदर ही उसकी दो बार जांच हुई जिसमें वह संक्रमित नहीं पाया गया था.

इस व्यक्ति के साथ दो अन्य जमाती ऊना की अम्ब तहसील के नकरोह गांव की एक मस्जिद में रह रहे थे और सभी दो अप्रैल को संक्रमित पाए गए. ये तीनों मंडी जिले के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं. उन्हें तीन अप्रैल को कांगड़ा जिले में टांडा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज (आरपीजीएमसी) में भर्ती कराया गया था.

जानकारी के मुताबिक वे 10 अप्रैल को पहली बार जांच में संक्रमित नहीं पाए गए और उन्हें 12 अप्रैल को दूसरी बार जांच में संक्रमित नहीं पाए जाने के बाद प्रोटोकॉल के अनुसार स्वस्थ घोषित कर दिया गया. इसके बाद उन्हें आरपीजीएमसी से छुट्टी दे दी गई और उन्हें क्वारंटीन में रखा गया.

इस व्यक्ति के फिर से संक्रमित पाए जाने के बाद इस पर्वतीय राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है. अभी तक राज्य में कुल 40 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. चार लोगों को राज्य के बाहर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि 11 लोग स्वस्थ हो गए और दो अन्य लोगों की मौत हो गई.

ऊना में संक्रमण के कुल 16 मामलों की पुष्टि हुई है और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब वहां संक्रमण के 14 मामले हैं और दो लोग स्वस्थ हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि 11 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं. इनमें तीन-तीन लोग चंबा, कांगड़ा और सोलन जिलों के और दो लोग ऊना जिले के हैं.

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश: मछलियों पर मंडराया संकट का बादल, बड़े-बड़े जहाज कर रहे शिकार अगर चीन कोविड-19 के लिए जिम्मेदार पाया गया तो भुगतने पड़ेंगे नतीजे- डोनाल्ड ट्रंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget