एक्सप्लोरर

परेशानी के बावजूद नोटबंदी का समर्थन कर रहे हैं लोग: निर्मला सीतारमण

वाराणसी: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को हो रही परेशानी के बावजूद वे इस कदम का स्वागत कर रहे हैं. उन्होंने इस मामले को लेकर संसद की कार्यवाही बाधित करने को लेकर विपक्ष की आलोचना भी की.

परेशानी के बावजूद नोटबंदी का समर्थन कर रहे हैं लोग: निर्मला सीतारमण

उन्होंने कहा कि लोगों को नोटबंदी के कारण परेशानी हो रही है लेकिन वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कदम का स्वागत कर रहे हैं जो व्यापक रूप से देश हित में है. मंत्री ने इस मामले को लेकर संसद की कार्यवाही बाधित करने को लेकर विपक्ष की आलोचना भी की. उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘अप्रासंगिक’ मुद्दे उठा रही हैं.

सरकार ने पिछले महीने 500 और 1,000 रुपए के नोटों पर पाबंदी लगा दी. इससे नकदी की कमी के बीच बैंकों और एटीम में लंबी कतारें लग रही हैं. विपक्ष योजना के सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं करने को लेकर सरकार की निंदा कर रहा है.

वह यहां इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ जेम एंड जूलरी (आईआईजीजे) वाराणसी एक्सेंटशन कैंपस की आधारशिला रखने के लिये यहां आयी थी. मुंबई, नई दिल्ली, जयपुर तथा कोलकाता के बाद वाराणसी पांचवां केंद्र हैं जहां आईआईजीजे का परिसर होगा.

रत्न और आभूषण क्षेत्र का रोजगार सृजन पर सीधा प्रभाव: निर्मला

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमन ने रविवार को कहा कि दूसरे क्षेत्रों के विपरीत रत्न और आभूषण क्षेत्र रोजगार निर्माण पर सीधा प्रभाव डालता है. वाराणसी विस्तार परिसर में भारतीय रत्न और आभूषण संस्थान के शिलान्यास समारोह के अवसर पर अपने संबोधन पर उन्होंने कहा कि यह एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जिसमें रत्न और आभूषण जैसे उपक्षेत्रों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को उचित प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकतम रोजगार प्रदान किया जाता है.

परेशानी के बावजूद नोटबंदी का समर्थन कर रहे हैं लोग: निर्मला सीतारमण

निर्मला ने कहा कि इस पवित्र शहर में मानव सभ्यता का सबसे लंबा इतिहास है. इस शहर ने सदियों पूर्व भी शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया है.

उन्होंने कहा, "रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद, जीजेईपीसी यहां इस व्यवस्था को भी देखता है कि सालों पहले सामने आई प्रतिभाएं अभी तक खोई नहीं हैं और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम न सिर्फ उनकी पहचान करें, बल्कि इस प्रक्रिया को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में उनकी पूरी सहायता करें."

मुंबई, नई दिल्ली, जयपुर और कोलकाता के बाद वाराणसी पांचवां केंद्र

रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभिकल्पित परियोजनाओं में से एक स्किल इंडिया को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपनी तरह के प्रथम भारतीय रत्न और आभूषण संस्थान (आईजीजे) की स्थापना कर रही है. देश के आईआईजीजे परिसरों में मुंबई, नई दिल्ली, जयपुर और कोलकाता के बाद वाराणसी पांचवां केंद्र है.

जीजेईपीसी के अध्यक्ष प्रवीण शंकर पांड्या ने कहा कि भारत में रत्न और आभूषण का सर्वोच्च निकाय जीजीईपीसी हमेशा से प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि से कौशल भारत सहित अनेक पहलों के माध्यम से भारत को विकास के पथ पर शीघ्रता से आगे बढ़ाने का हमेशा से समर्थन करता रहा है.

भारत में रत्न और आभूषण उद्योग ने 1966-67 में 280 लाख डॉलर से 2015-16 तक 38 अरब डॉलर तक की वृद्धि दर्ज की है. यह उद्योग संपूर्ण भारत में करीब 30 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget