एक्सप्लोरर

पटना: कल कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, सुशील मोदी ने दायर किया था मानहानि का मामला

यह मामला बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने दायर किया था. दरअसल कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं. इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था.

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले में कल शनिवार को पटना की एक कोर्ट में पेश होंगे. राहुल कल दोपहर 1 बजे पटना पहुंचेंगे इसके बाद कोर्ट में पेश होंगे. सुशील मोदी ने अप्रैल में यहां की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में यह मामला दायर किया था.

सुशील मोदी ने यह मामला राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में यह टिप्पणी करने पर आपत्ति जताते हुए दायर किया था कि सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं. राहुल गांधी का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बैंक धोखाधड़ी आरोपी नीरव मोदी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की ओर था. मामले को सीजेएम शशिकांत रॉय ने एसीजेएम कुमार गुंजन के पास भेज दिया था.

उधर राहुल पटना के बाद मुजफ्फरपुर जाना चाहते थे. लेकिन अस्पताल प्रशासन के अनुरोध की वजह से राहुल ने मुजफ्फरपुर का कार्यक्रम टाल दिया है. राज्य भर में फैले एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम से मुजफ्फरपुर सबसे अधिक प्रभावित रहा है.  इससे 150 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है.

बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस सप्ताह के शुरू में कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था. पिछली बार बीते मई में राहुल बिहार की राजधानी पटना आये थे जब उन्होंने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के लिए एक रोड शो किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो बोलना था बोल दिया... राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
जो बोलना था बोल दिया... राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget