एक्सप्लोरर

गोरक्षा पर स्पीकर की ओर कागज उछालने वाले सांसदों को सजा, 5 दिन तक संसद आने पर रोक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर लोगों पर जानलेवा हमले से देश में डर का माहौल है. कांग्रेस सांसदों ने हंगामे के दौरान स्पीकर पर कागज भी फेंके.

नई दिल्ली: भीड़ की हिंसा और गोरक्षा के मुद्दे पर आज लोकसभा में खूब हंगामा हुआ. कांग्रेस इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रही थी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर लोगों पर जानलेवा हमले से देश में डर का माहौल है. कांग्रेस सांसदों ने हंगामे के दौरान स्पीकर पर कागज भी फेंके. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही.

स्कपीर पर कागज़ के टुकड़े फेंकने वाले सांसदों पर कार्रवाई की गई है. इसके तहत पांच सांसद अगले 5 दिन तक संसद की कार्यवाही का हिस्सा नहीं हो सकेंगे.  जिन सांसदों ने स्पीकर की ओर कागज फेंके थे उनमें सुषमिता देव, गौरव गोगोई, के.सुरेश अभिरंजन चौधरी और रंजीता रंजन शामिल थे.

खड़गे के इस बयान पर केंद्र सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि गोरक्षा के मुद्दे पर सरकार का रुख बिल्कुल साफ है.  किसी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आज सुबह कांग्रेस ने भीड़ की तरफ से हिंसा मुद्दे पर प्रश्नकाल स्थगित कर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया था.

 loksabha

मल्लिकार्जुन खडग़े ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’भीड़ के हमले से हत्या की मामले लगातार बढ़ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन बार इस मुद्दे पर गोरक्षकों को नसीहत दी है है. बावजूद इसके कोई एक्शन नहीं हुआ है. जबतक एक्शन नहीं होगा, ये घटनाएं नहीं रुकेंगी.’’

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसदों ने लगातार नारेबाजी की. हंगामे के बीच सांसदों ने स्पीकर सुमीत्रा महाजन पर कागज फेंके. स्पीकर ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सांसदों का ये बर्ताव पूरा देश देख रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि वे देखना चाहती हैं कि सांसद अनुशासनहीनता की किस हद तक जा सकते हैं. संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने मांग की कि कागज फेंकने वाले सांसदों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

बीफ के शक में भीड़ ने लगाई ट्रक में आग

ओडिशा के बेहरामपुर में भीड़ ने नेशनल हाईवे पर एक ट्रक में बीफ होने के शक के कारण आग लगा दी. भीड़ का आरोप था कि ट्रक में बीफ लदा है.  पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जब भीड़ ने हमला किया तो ट्रक चालक और क्लीनर दोनों वहां से भाग गए.ये ट्रक बिहार से मुंबई जा रहा था और रास्ते में संतुलन बिगडने से पलट गया. इसके बाद ट्रक से एक पैकेट गिरा. स्थानीय लोगों का आरोप था कि उस पैकेट में बीफ है. बेरहामपुर सदर के एसडीपीओ अशोक कुमार मोहंती ने कहा कि पैकेट की जांच करायी जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसमें बीफ है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget