एक्सप्लोरर

बिहार: विंग कमांडर की वीरता को सलाम करने के लिए बच्चे का नाम रखा 'अभिनंदन'

विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी को सलाम करने के लिए बिहार के एक माता-पिता ने अपने बच्चे का नाम उनके नाम पर रखा है. बच्चे के पिता ने कहा कि अभिनंदन की वीरता पर पूरे देश को गर्व है.

पटना: बिहार के गया जिले में जन्मे एक बच्चे का नाम उसके मां-बाप ने विंग कमांडर अभिनंदन रखा है. बच्चे के मां-बाप अभिनंदन की वतन वापसी से काफी खुश हैं और विंग कमांडर की बहादुरी की कहानी उनके गांव के लोग हमेशा याद रखें इसलिए उन्होंने यह नाम रखा है. इससे पहले भारतीय वायु सेना के वीर जांबाज अभिनंदन की वतन वापसी 60 घंटे के इंतजार के बाद शुक्रवार रात को हुई.

बच्चे के पिता ओमप्रकाश कुमार बिहार के मुंगेर जिले के बहादुर नगर थाने के रहने वाले हैं. प्रसव काल में उनकी बीवी अलका अपने मायके में थी जो कि गया जिले के अतरी थाने के फिरोजपुर गांव में है. प्रसव पीड़ा के बाद प्रभावती अस्पताल में अलका को भर्ती कराया गया, जहां पर उसने शुक्रवार देर शाम एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया.

ओमप्रकाश बताते हैं कि सारा देश जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की खुशियां मना रहा है. ओमप्रकाश ने कहा कि इसी कारण उन्होंने अपने नवजात बच्चे का नाम विंग कमांडर अभिनंदन के नाम पर रखा है. नामकरण में माता-पिता दोनों की सहमति है.

बच्चे की नानी ने बताया कि काफी खुशी है कि विंग कमांडर अभिनंदन भारत लौट आया है. इस खुशी को हम अपने नाती का नाम अभिनंदन रखकर मना रहे है. बड़ा होकर यह भी अभिनंदन की तरह बन सके और देश की सेवा कर सके यही हम चाहते हैं.

अस्पताल की नर्स साक्षी ने बताया कि पूरे देश में अभिनंदन की गूंज हो रही है शायद इसका असर ही बच्चे के मां बाप पर भी पड़ा है. मुझे भी इनके इस नामकरण पर काफी ज्यादा खुशी है.

यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाने के लिए चादर भिजवाई पाकिस्तान जाने वाली समझौता एक्सप्रेस की सेवा तीन मार्च से होगी शुरू देखें वीडियो-  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget