एक्सप्लोरर

वाराणसी में 'परमधर्मसंसद' 25 नवंबर से, राम मंदिर के साथ सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

परमधर्मसंसद में देश भर से 1008 सनातनी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और इसके संचालन के लिए स्वयं शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती तीन दिनों तक काशी में मौजूद रहेंगे.

वाराणासी: काशी में आगामी 25, 26, 27 नवंबर को परमधर्मसंसद 1008 आयोजित हो रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं. परमधर्मसंसद में राम मंदिर समेत सनातन धर्म से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा के बाद 'धर्मादेश' जारी किया जाएगा. इस आयोजन में देश भर से 1008 सनातनी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. धर्मसंसद के संयोजक, स्वामी अविमुक्ते श्वरानंद की तरफ से जारी बयान के अनुसार, यह आयोजन काशी के सीरगोवर्धन गांव में हो रहा है, जिसमें देश भर से 1008 सनातनी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और इसके संचालन के लिए स्वयं शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती तीन दिनों तक काशी में मौजूद रहेंगे.

स्वामी स्वरूपानंद के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंनद ने कहा, "वर्तमान समय में सनातन धर्म संक्रमण काल से गुजर रहा है. सनातनी परंपराओं और मूल्यों पर अनवरत प्रहार किए जा रहे हैं. क्योंकि धर्म की रक्षा का दायित्व सर्वप्रथम संतों का है, इसलिए यह धर्मसंसद बुलाई जा रही है."

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अनुसार, धर्मसंसद में राममंदिर के साथ ही गंगा की दुर्दशा और सनातन धर्म से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा होगी और जिस मुद्दे को सबसे ज्यादा वरीयता दी जाएगी उसे प्राथमिकता के आधार पर सबसे ऊपर रखते हुए धर्मादेश पारित होगा. उन्होंने कहा कि इस धर्मादेश की चर्चा प्रयाग में होने वाले महाकुंभ में भी होगी.

बयान के अनुसार, सीरगोवर्धन में इस आयोजन के लिए 20 बीघे में अस्थायी परमधर्मसंसद 1008 के भवन का निर्माण हो रहा है. 180 गुणा 180 गुणा फुट में बन रहे इस भवन में कुल पांच द्वार हैं. उपस्थित होने वाले परम धर्मासदों, प्रवर धर्मासदों व धर्मासदों के बैठने के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है.

बयान के अनुसार, परमधर्मसंसद भवन में प्रथम तल पर गैलरी का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें पत्रकार दीर्घा होगी. इसी स्थान से सनातनी जनता परमधर्मसंसद के भीतर चल रही धर्म-चर्चा को सुनने के साथ ही आगत विशिष्ट संतों के दर्शन भी प्राप्त कर सकती है. इसके अलावा परिसर में अस्थायी धर्मध्वजा स्थल, गोशाला, यज्ञशाला, अन्नपूर्णालय, कंप्यूटर कक्ष आदि का भी निर्माण किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
PM मोदी की डिग्री से जुड़ा मामला, अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर आया बड़ा फैसला
PM मोदी की डिग्री से जुड़ा मामला, अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर आया बड़ा फैसला
'बहुत देर हो इससे पहले...' उद्धव और राज का वीडियो शेयर कर बोले अभिजीत दीपके
'बहुत देर हो इससे पहले...' उद्धव और राज का वीडियो शेयर कर बोले अभिजीत दीपके
जयपुर: सैलरी के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मौके पर मौत
जयपुर: सैलरी के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मौके पर मौत

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget