एक्सप्लोरर

पीएम ने विशेष राज्य की मांग को नकार दिया, अब बिहार के अलग-अलग हिस्सों के लिए पैकेज मांगें नीतीश: पप्पू यादव

लोकसभा में शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले वॉकआउट करने वाले सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सदन में अविश्वास प्रस्ताव के बहस के दौरान ना सत्तापक्ष और न ही विपक्ष ने बिहार के किसी मुद्दों पर चर्चा की.

पटना: जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदन में विशेष राज्य की मांग को नकार देने के बाद यह मुद्दा देश में समाप्त हो गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि अब विशेष राज्य के दर्जे की बात छोड़कर उन्हें बिहार के अलग-अलग हिस्सों मगध, मिथिला और कोसी के लिए विशेष पैकेज की मांग की जानी चाहिए.

लोकसभा में शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले वॉकआउट करने वाले सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सदन में अविश्वास प्रस्ताव के बहस के दौरान ना सत्तापक्ष और न ही विपक्ष ने बिहार के किसी मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि न तो बिहार में आई बाढ़ पर चर्चा की गई और न ही सूखे पर. न बेरोजगार युवाओं की समस्याओं की बात की गई और न ही बिहार को दिए गए कथित विशेष पैकेज की. उन्होंने कहा कि ऐसे में सदन में रहने का औचित्य ही क्या था?

पप्पू यादव ने कहा, "बहस के दौरान बिहार के नेताओं ने भी बिहार की चर्चा नहीं की और मुझे बोलने का समय ही नहीं दिया गया." शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंचे पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहस के जवाब में स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थिति और नियमों के तहत किसी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता. ऐसे में यह मुद्दा ही समाप्त हो गया.

लोकसभा सांसद ने कहा कि अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार को बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज की मांग करनी चाहिए. वे हालांकि यह भी कहते हैं कि बिहार को विशेष राज्य का मुद्दा तब से है जब से झारखंड अलग राज्य बना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget