एक्सप्लोरर

अपहरणकर्ता से बच्ची ने पूछा पापा का कोडवर्ड, भागने पर हो गया मजबूर

इंदिरापुरम की पार्श्वनाथ मैजिस्टिक सोसायटी से एक बच्ची का अपहरण होते-होते बचा. अपहरणकर्ता ने बच्ची के पास आकर कहा कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है और वो तुरंत उसके साथ चले. इस पर बच्ची ने उससे पापा का कोड बताने के लिए कहा. अपहरणकर्ता हक्का-बक्का रह गया और तुरंत फरार हो गया.

गाजियाबाद: इंदिरापुरम की पार्श्वनाथ मैजिस्टिक सोसायटी से एक बच्ची का अपहरण होते-होते बचा. अपहरणकर्ता ने बच्ची के पास आकर कहा कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है और वो तुरंत उसके साथ चले. इस पर बच्ची ने उससे पापा का कोड बताने के लिए कहा. अपहरणकर्ता हक्का-बक्का रह गया और तुरंत फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है.

कैश वैन लूटने वालों के साथ दिल्ली पुलिस के मुठभेड़, दो गिरफ्तार

परिवार बच्ची को सामने लाना और अपनी पहचान छुपाना चाहता है लेकिन जो इस परिवार ने किया है वह जानना देश के सभी माता-पिता और बच्चों के लिए जरूरी है. बच्ची की मां के मुताबिक बच्चों के साथ हो रहे अपराध को अगर कम करना है अपनी मासूमों को कोडवर्ड सिखाइए. अगर कोड वर्ड सिखाएंगे तो बच्ची के साथ अपराध नहीं हो पाएगा.

AMU में जिन्ना की तस्वीर पर आमने-सामने आए बीजेपी के नेता

सोसायटी में 11 साल की बच्ची सोसाइटी के गेट नंबर 3 पर खेल रही थी. बच्ची को बाहर खड़े शख्स ने देखा और प्लान के तहत वह बच्ची के पास आया. उसने बच्ची से कहा कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है. बच्ची घबराई नहीं. उसने उल्टा बदमाश से सवाल पूछना शुरु कर दिया.

थाने के अंदर चलाई गोली और आराम में हुआ फरार, अब पुलिस कर रही तलाश

बदमाश कहने लगा कि वह उसको उसके पिता के पास ले जा सकता है लेकिन बच्ची ने कह दिया कि अगर ऐसा हुआ है तो उसे उसके पिता का कोड जब तक नहीं मिलेगा, तब तक वह नहीं जाएगी.

दरअसल 11 साल की मासूम बच्ची के माता-पिता ने उसे कोड वर्ड की भाषा सिखाई है. उन्होंने कहा कि अगर कोई भी अनजान व्यक्ति बच्ची से बात करता है और कहीं चलने को कहता है, या फिर माता पिता से संबंधित किसी बात को लेकर साथ चलने को कहता है तो जब तक वह शख्स माता-पिता द्वारा बच्ची को दिया कोड ना बता दे, तब तक बच्ची साथ ना जाए.

बच्ची ने समझदारी दिखाते हुए किया भी यही. जब बच्ची ने ज्यादा सवाल जवाब पूछे तो बदमाश को भागना पड़ा. इस बीच शोर भी मच गया. बच्ची के पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और मां हाउसवाइफ हैं. मां ने हमेशा कोडवर्ड और गुड टच-बैड टच के बारे में बेटी को सिखाया है. जिसका फायदा बच्ची को मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget