एक्सप्लोरर

यूपी से गिरफ्तार हुआ ISI का जासूस, पाकिस्तान भेज चुका था कई महत्वपूर्ण जानकारी, ATS कर रही पूछताछ

यूपी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. प्रदेश के बुलंदशहर से पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. उससे यूपी एटीएस पूछताछ कर रही है.

लखनऊ: बुलंदशहर पुलिस ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट के आधार पर खुर्जा कस्बे के रहने वाले जाहिद को गिरफ्तार किया है. जाहिद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एक्टिव एजेंट है. मेरठ छावनी और हिंडन एयर बेस से जुड़ी जानकारियां वह पिछले कई सालों से पाकिस्तान को भेज रहा था. बुलंदशहर पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसे धर दबोचा. यूपी एटीएस के अधिकारी जाहिद से पूछताछ कर रहे हैं.

मेरठ में हाल ही में सेना के सिग्नल मैन को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस घटना के बाद से सक्रिय इंटेलिजेंस ब्यूरो को जाहिद के बारे में सूचना मिली थी. सूत्रों की मानें तो एटीएस और बुलंदशहर पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम ने बीती रात जाहिद को खुर्जा से गिरफ्तार कर लिया. जाहिद से लंबी पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली गई. जाहिद के पास से मेरठ कैंट और हिंडन एयरबेस से जुड़े तमाम गोपनीय दस्तावेज भी मिले हैं. जाहिद के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, मोबाइल फोन के अलावा 4 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बरामद किए हैं. इन डिवाइस का इस्तेमाल जानकारी को पाकिस्तान भेजने के लिए किया जाता था.

सूत्रों की माने तो पुलिस की पूछताछ में जाहिद ने खुलासा किया है कि वह हर महीने मेरठ के सैन्य छावनी आता था और मोबाइल में स्काइप और व्हाट्सएप के जरिए यहां के ठिकानों को आईएसआई को दिखाया करता था. जाहिद के मोबाइल फोन में पाकिस्तान के 19 नंबर मिले हैं. पुलिस इन नंबरों की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि इस नंबरों से कितने समय से बात हो रही थी और यह नंबर आखिर किसके हैं. जाहिद के फोन में हिंडन एयर बेस और मेरठ छावनी की तस्वीरें भी मिली है. साथ ही कॉल रिकॉर्ड में पाकिस्तान को किए गए कई वीडियो कॉल का डाटा भी मिला है. फोन में कई नंबर मेरठ के युवकों के हैं जो कैंट इलाके के आसपास रहते है.

एसपी क्राइम साहब रशीद खान ने बताया के खुर्जा के अलीम अंसारी का पुत्र जाहिद नौकरी की तलाश में 2012 से लेकर 2014 तक 2 बार पाकिस्तान गया था. इस्लामाबाद में रहने के दौरान उसकी मुलाकात आईएसआई के एजेंट से हुई. जाहिद यहां एक किराए के कमरे में रहता था. जाहिद ने आईएसआई के आदेश पर जासूसी करना स्वीकार किया और इसके बाद मोटी रकम लेकर वह पाकिस्तान से लौट आया. जाहिद ने बुलंदशहर में रहकर मेरठ छावनी और गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस के बारे में जानकारियां जुटानी शुरू की और इन जानकारियों को वह 2015 से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भेज रहा था. बुलंदशहर की कोतवाली देहात में जाहिद से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

एनसीपी छोड़ने वाले तारिक अनवर ने थामा कांग्रेस का हाथ, राहुल गांधी ने करवाई वापसी रामजन्‍म भूमि पर भव्‍य राम मंदिर बनेगा, कोई बाबर के नाम की इमारत नहीं: केशव मौर्य देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
Explained: क्या AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget