एक्सप्लोरर

AIIMS Gorakhpur: आनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण में होगी 57 डॉक्‍टरों की नियुक्ति

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राजस्‍थान के जोधपुर स्थित एम्‍स के माध्‍यम से गोरखपुर एम्‍स में डॉक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे हैं. पहले चरण में 34 शिक्षकों समेत 57 डाक्‍टरों की नियुक्ति होनी है. इनमें 23 रेजीडेंट के पद भी शामिल हैं.

गोरखपुरः मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर में एम्‍स के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ निर्माण कार्यों की खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं. वे अधिकारियों को समय-समय पर दिशा-निर्देश देते रहते हैं. ऐसे में 2019 के मार्च माह तक एम्‍स की ओपीडी को शुरू करने के भरसक प्रयास किए जा रहे है. केन्‍द्रीय स्‍वास्थ्‍य मंत्रालय ने पहले चरण में 34 शिक्षकों समेत 57 डाक्‍टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. डाक्‍टरों की भर्ती के लिए www.aiimsjodhpur.edu.in/aiimsgorakhpur पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राजस्‍थान के जोधपुर स्थित एम्‍स के माध्‍यम से गोरखपुर एम्‍स में डॉक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे हैं. पहले चरण में 34 शिक्षकों समेत 57 डाक्‍टरों की नियुक्ति होनी है. इनमें 23 रेजीडेंट के पद भी शामिल हैं. शिक्षकों के पद स्थायी हैं. जबकि रेजीडेंट की भर्ती एक साल के लिए संविदा पर होगी. एम्‍स में कुल 11 विभाग खुलेंगे. 10 विभागों की ओपीडी संचालित होगी. 11 विभागों के लिए प्रोफेसर के छह, एडिशनल प्रोफेसर के छह, ऐसोसिएट प्रोफेसर के 11 और असिस्‍टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. ऑनलाइन आवदेन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की अ‍ंतिम तिथि 25 जनवरी है. गायनी और जनरल सर्जरी विभाग में सबसे अधिक चार-चार शिक्षकों की भर्ती होगी. इसके साथ ही एम्‍स में पहले चरण में 11 विभागों के खुलने का रास्‍ता साफ हो गया है. इनमें रेडियोडायग्‍नोसिस को छोड़कर 10 विभागों की ओपीडी संचालित होगी. शिक्षकों की भर्ती के साथ ही 23 रेजीडेंट डॉक्टरों की भर्ती के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं. रेजीडेंट डाक्टरों की तैनाती एक साल के लिए संविदा पर की जाएगी. हर विभाग में एक-एक जूनियर रेजीडेंट के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसके अलावा एक अतिरिक्‍त नॉन मेडिकल जूनियर रेजीडेंट की भी भर्ती होगी. इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है. केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने गोरखपुर में बन रहे एम्‍स के निर्माण, ओपीडी संचालन और डाक्‍टरों की नियुक्ति के लिए जोधपुर एम्‍स के निदेशक डा. संजीव मिश्रा को जिम्‍मेदारी सौंपी है. जोधपुर एम्‍स से ही यहां हो रहे सभी कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है. इसके लिए वहां गोरखपुर एम्‍स का स्‍पेशल सेल बनाया गया है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ लगातार अपने गोरखपुर दौरे के दौरान एम्‍स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते रहते हैं. इसके साथ ही वे निर्माण के तेजी के अधिकारियों को निर्देश के साथ मार्च में ओपीडी शुरू कराने के लिए भी पुरजोर प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में वो दिन दूर नहीं जब पूर्वी यूपी के साथ बिहार और नेपाल से आने वाले दो करोड़ मरीजों को भी एम्‍स की सुविधा जल्‍द ही उनके क्षेत्र में मिल सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget