एक्सप्लोरर

पूर्वांचल बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र से दिनदहाड़े 1.6 लाख की लूट, असलहे लेकर आए थे बदमाश

पुलिस हर पहलू पर पड़ताल करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने का प्रयास कर रही है. लूट की घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई.

गोरखपुर: जनपद के गुलरिहा बाजार कस्बे में स्थित पूर्वांचल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से बदमाशों ने गुरुवार की दोपहर असलहा सटाकर एक लाख साठ हजार रुपए की लूट लिए. सेवा केंद्र के संचालक के अनुसार बदमाश तीन की संख्या में थे. दो बदमाशों के पास असलहा मौजूद था.

गुलरिहा इलाके के गुलरिहा बाजार के लंगड़ी में पूर्वांचल बैंक से लिंक ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन आदित्य राज करते हैं. उनके पिता संजय कुमार देवरिया जीआरपी में दीवान और चाचा बाराबंकी जिले में थानेदार के पद पर तैनात हैं. आदित्‍य के अनुसार दोपहर लगभग 12:15 बजे वह ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे. इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंचे. इसमें से एक युवक ने संचालक की कनपटी पर असलहा सटाते हुए पैसा निकालकर बाहर करने को कहा.

इसके बाद केन्द्र में मौजूद एक लाख साठ हजार रुपए लेकर बदमाशों ने अपने बैग में रखा और वहां से फरार हो गए. भागते समय लुटेरे आदित्‍य और उसके साथ मौजूद प्रभुनाथ का मोबाइल भी छीन कर ले गए. सेवा केन्द्र से बाहर निकलने के बाद बदमाशों ने बाहर से शटर को बंद कर दिया.

थोड़ी देर बाद खिड़की के रास्ते पड़ोसी को आवाज देकर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने दरवाजा खुलवाया. सूचना पाकर गुलरिहा थाना प्रभारी गिरजेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी शलभ माथुर भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने मौके पर संचालक और उसके सहयोगी के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की.

पुलिस हर पहलू पर पड़ताल करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने का प्रयास कर रही है. लूट की घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से दहशत का माहौल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget