एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: बैंड-बाजे के साथ मस्जिद के सामने से गुजरी बारात, पथराव में एक की मौत

मध्य प्रदेश के देवास में बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट में एक की मौत हो गई. इस घटना में दो लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं. मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने आकर हालात पर काबू पाया.

देवास (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के देवास में बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट में एक की मौत हो गई. इस घटना में दो लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं. मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने आकर हालात पर काबू पाया. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच जारी है.

क्या है मामला दरअसल, देवास के पीपलरावां मोहल्ले को जा रही बारात रात में मस्जिद के सामने से गुजर रही थी. इस दौरान डीजे भी बज रहा था. डीजे की आवाज कम करने को लेकर दो पक्षों में यहां कहासुनी हो गई. बाद में मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी. पथराव में पीपलरावां निवासी तीन युवक घायल हो गए. इन्हें सोनकच्छ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के पहुंचने पर बंद हुआ पथराव पीपलरावां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले स्ट्रीट लाइट बंद करवाई. इसके बाद दोनों और से पथराव बंद हुआ. इलाके में प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. श्रीकांत पांडेय, एसपी शशिकांत शुक्ला ने मौके का जायजा लिया. पुलिस ने संतोष की रिपोर्ट पर नौशाद सहित 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, नौशाद की रिपोर्ट पर बाबूलाल सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मृतक का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में हुआ.

जिलाधिकारी ने क्या कहा जिलाधिकारी ने कहा, "मामले पर नजर रखी जा रही है. घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. उन्हें शासन की तरफ से मदद की राशि मिले इसका प्रयास किया जा रहा है."

मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में किसानों, छोटे व्‍यापारियों और स्कॉलरशिप के लिए हुए बड़े फैसले

कार्यकर्ताओं को ममता बैनर्जी का नया फरमान, कहा- BJP की तरफ से कब्जाए गए TMC दफ्तरों को हासिल करें गृह मंत्री अमित शाह के सामने कश्मीर समस्या, नक्सलवाद के खात्मे सहित ये हैं चुनौतियां
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
दिल्ली में पूर्व बस मार्शलों के रोजगार का मुद्दा फिर गरमाया, विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर धरना
दिल्ली में पूर्व बस मार्शलों के रोजगार का मुद्दा फिर गरमाया, विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर धरना
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
Lock upp 2 Written Updates (4th July): 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन, पढ़ें पूरा अपडेट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget