एक्सप्लोरर

कुंभ मेले पर ओम प्रकाश राजभर ने कही ये बड़ी बात, सीएम योगी पर भी साधा निशाना

यूपी की योगी सरकार ने जहां प्रयागराज के कुंभ मेले को भव्य व दिव्य बनाने के लिए पांच हजार करोड़ रूपये से ज़्यादा खर्च किये हैं, वहीं सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इसे फिजूलखर्ची व पैसे की बर्बादी बताया है.

प्रयागराज: यूपी की योगी सरकार ने जहां प्रयागराज के कुंभ मेले को भव्य व दिव्य बनाने के लिए पांच हजार करोड़ रूपये से ज़्यादा खर्च किये हैं, वहीं सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इसे फिजूलखर्ची व पैसे की बर्बादी बताया है. राजभर ने प्रयागराज में हुए एक कार्यक्रम में कहा है कि उनकी सरकार ने अपने पाप धोने के लिए पांच हजार करोड़ रूपये खर्च किये हैं.

उनका आरोप है कि कुंभ में ज़्यादा लोगों के पाप धुलने की वजह से गंगा खुद काफी मैली हो गई हैं. उन्होंने इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए सियासी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि घर घर मोदी का नारा फेल हो चुका है जबकि सिर्फ शोहरत और रुतबा पाने के लिए सीएम योगी संत की पदवी छोड़कर सियासत कर रहे हैं.

वाराणसी में दिया था ये बयान-

कुंभ में साधु गांजा पीकर चिलम काली कर रहे हैं. ये कहना है योगी कैबिनेट के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का. राजभर आए दिन अपनी ही सरकार पर हमलावर रहते हैं. इस बार उन्होंने कुंभ में आये हुए साधुओं के बहाने सरकार पर हमला बोला है. राजभर ने वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर गरीब के पास एक पुड़िया भी गांजा मिल जाए तो पुलिस उसे पकड़कर अंदर कर देती है. लेकिन प्रयागराज में चल रहे कुंभ में खुलेआम साधु गांजा पी रहे हैं.

राहुल, अखिलेश, मायावती जनता को बताएं कि अयोध्या में राममंदिर बनना चाहिए या नहीं- अमित शाह

राजभर ने सरकार और पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी सख्ती होने के बावजूद कुंभ क्षेत्र में गांजा कहां से मुहैया कराया जा रहा है. उन्होंने कुंभ क्षेत्र में जासूस भेजकर गांजे की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि सैयां कोतवाल बने बैठे हैं तो डर किस बात का है. सीएम योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि योगी को खुद अपना काम नहीं समझ आ रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget